back to top
24.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एससीओ देशों ने क्षेत्रीय सुरक्षा, आतंकवाद विरोधी प्रयासों पर चर्चा की

ताशकंद, 26 मार्च (आईएएनएस)। शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) ने सदस्य देशों में आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद का मुकाबला करने के लिए क्षेत्रीय सुरक्षा पर चर्चा की। ये जानकारी एससीओ के क्षेत्रीय आतंकवाद विरोधी संरचना (एससीओ आरएटीएस) ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एससीओ आरएटीएस के हवाले से कहा कि शुक्रवार को उज्बेक राजधानी ताशकंद में आयोजित एक बैठक में, एससीओ सदस्य देशों ने एससीओ सदस्य देशों के सक्षम अधिकारियों के एक संयुक्त आतंकवाद विरोधी अभ्यास को इस साल अपने क्षेत्र में रखने के भारत के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। बयान के अनुसार एससीओ आरएटीएस परिषद की बैठक में इसके सदस्य देशों भारत, कजाकिस्तान, चीन, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान और उजबेकिस्तान के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। एससीओ आरएटीएस परिषद ने संयुक्त सीमा अभियान फ्रेंडशिप बार्डर- 2022 आयोजित करने के कजाकिस्तान के प्रस्ताव का भी समर्थन किया। बयान के अनुसार, पार्टियों ने सदस्य देशों के सक्षम अधिकारियों के बीच बातचीत के स्तर पर विचारों का आदान-प्रदान किया और अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी संगठनों से सुरक्षा के लिए आधुनिक चुनौतियों और खतरों का जवाब देने के लिए संयुक्त उपायों की पहचान की। इसमें आगे कहा गया है कि 14 अक्टूबर को नई दिल्ली में एससीओ आरएटीएस परिषद की अगली बैठक आयोजित करने के लिए एक समझौता किया गया था। –आईएएनएस एसएस/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...