back to top
28.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

NSA अजीत डोभाल से रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने की मुलाकात, PM Modi से मिलने की जताई इच्छा

रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने सेंट पीटर्सबर्ग के कॉन्स्टेंटिनोव्स्की पैलेस में भारत के प्रधानमंत्री के सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ बैठक की।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पीएम मोदी की हालिया रूस और यूक्रेन दौरे के बाद अब दुनिया को ये विश्वास हो गया है कि इस जंग को कोई रोकने में अहम भूमिका निभा सकता है तो वो है भारत। इस बात को तब और बल मिला जब भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात हुई। 

कॉन्स्टेंटिनोव्स्की पैलेस में अजीत डोभाल से मिले पुतिन

गौरतलब है कि अजीत डोभाल इस समय रूस पहुंचे हुए हैं। वहां उन्होंने रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। इस मुलाकात के संबंध में रूस स्थित भारतीय दूतावास ने बयान जारी कर कहा कि रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने सेंट पीटर्सबर्ग के कॉन्स्टेंटिनोव्स्की पैलेस में भारत के प्रधानमंत्री के सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ बैठक की।

रूसी राष्ट्रपति ने कजान BRICS सम्मेलन में द्विपक्षीय बैठक का दिया न्योता

भारतीय दूतावास ने जानकारी देते हुए आगे बताया कि अजीत डोभाल और रूसी राष्ट्रपति के बैठक के दौरान रूस के राष्ट्रपति ने 22 अक्टूबर को कजान में आयोजित होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक द्विपक्षीय बैठक आयोजित करने का प्रस्ताव रखा। ताकि मॉस्को यात्रा के दौरान हुए समझौते के कार्यान्वयन पर संयुक्त कामों के परिणामों का सारंश दिया जा सके और भविष्य की संभावनाओं के अनुरूप रूपरेखा तैयार किया जा सके।

अजीत डोभाल ने पुतिन का आभार किया व्यक्त

वहीं अजीत डोभाल ने पीएम मोदी की ओर से रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने पीएम मोदी की यूक्रेन यात्रा के बारे में भी जानकारी दी। बता दें कि, रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि यूक्रेन संघर्ष को लेकर दुनिया में सिर्फ तीन देश हैं जो चाहते हैं कि ये संघर्ष खत्म हो जाए। और वो देश हैं भारत, चीन और ब्राजील। रूसी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि यूक्रेन संघर्ष को लेकर ये तीनों देश उनके संपर्क में हैं। अगर यूक्रेन की इच्छा वार्ता जारी रखने की है तो मैं ऐसा कर सकता हूं। 

ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम में पुतिन ने कही थी ये बात

दरअसल पुतिन ने ये बातें ईस्टर्न इकॉमिक फोरम में कही थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि हमारा उद्वेश्य यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र को कब्जे में लेना है। रूसी सेना कुर्स्क क्षेत्र से यूक्रेनी सेना को खदेड़ रही है। पुतिन का यह बयान पीएम मोदी के अगस्त के यूक्रेन दौरे और जुलाई में रूस के दौरे के बाद आया था।

पूरी दुनिया मोदी की तरफ देख रही है- जेलेंस्की

पीएम मोदी के यूक्रेन दौरे के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा था कि पूरी दुनिया इस समय भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ देख रही है। क्योंकि पीएम मोदी की हर बात रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन सुनते हैं। उन्होंने कहा था कि अगर इस युद्ध को कोई रोक सकता है तो वो भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। 

Advertisementspot_img

Also Read:

इज़रायल में खुला रोजगार का सुनहरा अवसर, PM मोदी और नेतन्याहू ने 50,000 भारतीयों को नौकरी देने का किया ऐलान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत और इज़रायल के बीच कूटनीतिक और आर्थिक संबंधों में एक बड़ा मोड़ आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इज़रायली...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...