back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रूस ने जवाबी कार्रवाई में 40 जर्मन राजनयिकों को निकाला

मॉस्को, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। रूस ने 40 जर्मन राजनयिकों को अपने देश से बाहर निकालने की घोषणा की है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, जर्मनी में काम करने वाले 40 रूसी राजनयिकों को अप्रैल में प्रवेश वर्जित घोषित कर दिया गया था। इसी के विरोध में रूस सोमवार को जर्मन राजदूत गेजा एंड्रियास वॉन गेयर को तलब किया और अपना फैसला सुनाया। रूस ने जर्मनी के फैसले को अस्वीकार्य करार दिया और राजदूत को सूचित किया कि 40 जर्मन राजनयिकों को देश से बाहर निकाला जाएगा। रूस के इस कदम पर प्रतिक्रिया देते हुए, जर्मन विदेश मंत्री एनालेना बेरबॉक ने कहा कि यह अपेक्षित था, लेकिन किसी भी तरह से उचित नहीं था। उसने कहा कि जर्मनी द्वारा निष्कासित रूसी राजनयिक कोई कूटनीतिक सेवा नहीं कर रहे थे जबकि रूस द्वारा निष्कासित जर्मनी के लोगों ने कुछ भी गलत नहीं किया। –आईएएनएस एसकेके/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...