back to top
26.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने बेटे को सभी अपराधों से किया दोषमुक्त, कहा- उनपर सभी आरोप राजनीति से प्रेरित थे

राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने बेटे हंटर बाइडेन को सभी अपराधों से दोषमुक्त कर दिया है। उन्होंने कहा है कि उनपर लगाए गए सभी आरोप राजनीति से प्रेरित थे।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अवैध तरीके से बंदूक रखने और टैक्स चोरी के मामले में अपने बेटे हंटर बाइडेन को माफी दे दी है। जो बाइडेन ने अपने इस फैसले से अपने ही उस वादे से यूटर्न ले लिया है, जिसमे उन्होंने अपने परिवार को लाभ पहुंचाने के लिए अपनी शक्तियों का प्रयोग न करने की बात कही थी।

“मेरे बेटे पर लगाए गए आरोप राजनीति से प्रेरित थे”

राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मीडिया को एक बयान जारी करते हुए कहा कि आज, मैंने अपने बेटे हंटर बाइडेन को माफी दे दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि जब से उन्होंने राष्ट्रपति का कार्यभार संभाला है, तब से उन्होंने कहा है कि वे न्याय विभाग के फैसलों पर बिल्कुल भी दखल नहीं देंगे और इसके बाद उन्होंने कहा कि मैंने इस वादे को निभाया भी है। लेकिन इस दौरान मैंने देखा कि हंटर बाइडेन को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है और गलत तरीके से उसपर मुकदमा चलाया गया। मेरे बेटे पर लगाए गए आरोप राजनीति से प्रेरित थे।

“इस वीकेंड पर ही बेटे को दोषमुक्त करने का फैसला ले लिया था”

राष्ट्रपति जो बाइडेन ने आगे कहा कि जो भी समझदार इंसान मेरे बेटे के केस को देख रहा होगा, वह समझ गया होगा कि हंटर को जानबूझकर फंसाया गया। जो बाइडेन ने कहा कि उन्होंने इस वीकेंड पर ही अपने बेटे को दोषमुक्त करने का फैसला ले लिया था। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इसके बाद कहा कि सभी अमेरिकी इस बात को समझेंगे कि एक पिता और राष्ट्रपति ने यह फैसला क्यों लिया है। 

बता दें कि राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इससे पहले कहा था कि वह डेलावेयर और कैलिफोर्निया में हंटर बाइडेन के खिलाफ चल रहे दोनों मामलों में न ही माफी देंगे और न ही उनकी सजा पर कोई हस्तक्षेप करेंगे। राष्ट्रपति जो बाइडेन के बेटे हंटर बाइडेन के खिलाफ टैक्स चोरी, सरकारी पैसों का गलत प्रयोग करने, गैरकानूनी रूप से हथियार रखने और झूठी गवाही देने जैसे आरोप हैं। 

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...