नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आतंकवाद के खिलाफ नीति शुरू से सख्त रही है। इजरायल की हिजबुल्लाह के आतंकवाद के खात्मे को लेकर चल रहे अभियान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन में बात की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेतन्याहू से कहा है कि दुनिया में आतंकवाद के लिए कोई भी जगह नहीं है।
दुनिया में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है:मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन में की गई बात का जिक्र अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर भी किया। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा”प्रधानमंत्री नेतन्याहू से पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों के बारे में बात की। हमारी दुनिया में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है। क्षेत्रीय तनाव को रोकने और सभी बंधकों की सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है। भारत शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली के प्रयासों का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है।”
अगर कोई हमें हराने की कोशिश करेगा, तो हम उसको हरा देंगे
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाषण के माध्यम से भी हिजबुल्लाह के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखने की भी बात कही थी और वहां से ईरान पर भी निशाना साधा था। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अयातुल्ला शासन को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर कोई हमें हराने की कोशिश करेगा, तो हम उसको हरा देंगे। इजरायल अब एक ऐतिहासिक मोड़ पर पहुंच चुका है।
अपहरण किए गए सभी लोगों को वापस लाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा था कि हमारा दुश्मनों पर हमला जारी रहेगा। हम अपने निवासियों को उनके घरों पर वापस लाकर रहेंगे और अपहरण किए गए सभी लोगों को भी वापस लाने के लिए भी हम दृढ़ संकल्पित हैं। इजरायल उन्हें हर पाल याद करता है। वाक्य में इजरायल ने आतंकवाद के खिलाफ जो अभियान चलाया है, उसने हिजबुल्लाह की कमर तोड़ कर रख दी है।




