back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पाकिस्तान ने फिर से की अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक, रिहायशी इलाकों पर बरसाए बम, टूट सकता है युद्धविराम

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। पाकिस्तान ने एक बार फिर अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की है। जिससे युद्धविराम टूटने की आशंका गहरा गई है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । पाकिस्तान ने एक बार फिर अफगानिस्तान पर हवाई हमला किया है। सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार रात पक्तिका प्रांत के अरगुन और बरमल जिलों में एयर स्ट्राइक की। बताया जा रहा है कि इन हमलों में रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया। हालांकि, अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

युद्धविराम के बीच पाकिस्तान का हमला

अफगानिस्तान के इस्लामिक अमीरात की ओर से अब तक इस हमले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। यह हमला ऐसे वक्त हुआ है जब अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच अस्थायी युद्धविराम को हाल ही में दोहा वार्ता के समापन तक बढ़ाया गया था। हालांकि, पाकिस्तानी हवाई हमले के बाद अब दोनों देशों के बीच युद्धविराम टूटने की आशंका बढ़ गई है और अफगान पक्ष की जवाबी कार्रवाई की संभावना भी जताई जा रही है।

शहबाज शरीफ बोले- तालिबान से बातचीत को तैयार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने गुरुवार को कहा था कि वह तालिबान के साथ शांति वार्ता के लिए तैयार हैं। फेडरल कैबिनेट की बैठक में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन यह संवाद ‘वाजिब और एक-दूसरे के सम्मान’ पर आधारित होना चाहिए। शहबाज शरीफ ने अफगानिस्तान पर जंग का रास्ता अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि पाकिस्तान ने हमेशा अफगानिस्तान को भाई की तरह माना और शांति बहाली के लिए हर संभव प्रयास किया। उन्होंने यह भी कहा कि अब यह अफगानिस्तान पर निर्भर करता है कि वह स्थायी सीजफायर चाहता है या नहीं। बता दें कि पाकिस्तान इससे पहले भी काबुल में हवाई हमले कर चुका है, जिसके जवाब में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान में एक घर पर ड्रोन हमला किया था।

पाकिस्तान-अफगानिस्तान ने एक-दूसरे पर साधा निशाना

दुनियाभर के देशों ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान से संयम बरतने और शांति बनाए रखने की अपील की है, लेकिन दोनों देशों के बीच तनाव कम होने के बजाय और बढ़ गया है। दोनों एक-दूसरे पर लगातार हमले और आतंकवाद को बढ़ावा देने के आरोप लगा रहे हैं। तनाव तब बढ़ा जब पाकिस्तान ने काबुल में दो हवाई हमले किए, जिसके बाद तालिबान ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसके बाद दोनों देशों ने बुधवार को 48 घंटे के युद्धविराम पर सहमति जताई। दोनों ही पक्षों ने दावा किया कि सीजफायर की पहल दूसरे ने की थी।

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि अफगान सरजमीं से आतंकी गतिविधियां हो रही हैं, जिनमें पाकिस्तानी सैनिकों और निर्दोष लोगों की जान गई है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने कई बार काबुल को इस खतरे के बारे में आगाह किया, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकला। शरीफ ने कहा कि हमारे सब्र की भी एक हद होती है, इसलिए हमें मजबूरन जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी।

Advertisementspot_img

Also Read:

न्यूजीलैंड की हार से मचा भूचाल! पाकिस्तान के लिए खुला सेमीफाइनल का दरवाज़ा, अब बस इतनी बड़ी जीत जरूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंग्लैंड की रोमांचक जीत ने ग्रुप-2 का पूरा गणित बदल दिया है और अब सेमीफाइनल की आखिरी सीट के लिए पाकिस्तान...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...