back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारत से फरार गैंगस्टर सुक्खा की कनाडा में गोली मारकर हत्या, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

कनाडा में एक और खालिस्तान समर्थक गैंगस्टर सुक्खा की गोली मारकर हत्या दी गई।

ओट्टावा, (हि.स.)। कनाडा में खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद भारत और कनाडा के राजनयिक घमासान के बीच एक और खालिस्तान समर्थक गैंगस्टर की हत्या हो गयी है। भारतीय जांच एजेंसी एनआईए की वांछित सूची में शामिल सुखदूल सिंह गिल उर्फ सुक्खा दुनेके की हत्या कर दी गयी है। गैंगवार में हुई इस हत्या की जिम्मेदारी लारेंस विश्नोई गैंग ने ली है।

जानकारी के मुताबिक कनाडा के मनितोबा प्रांत के विन्नीपेग में सुक्खा दुनेके की हत्या कर दी गयी। उस पर 15 राउंड गोलियां चलाई गयीं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।फर्जी दस्तावेजों के सहारे वर्ष 2017 में भारत से भाग कर कनाडा पहुंचा सुक्खा खालिस्तान समर्थक था।

भारतीय जांच एजेंसी, एनआईए द्वारा जारी की गयी 41 आतंकियों व गैंगस्टरों की सूची में सुक्खा शामिल था। उसे खालिस्तानी आतंकी-गैंगस्टर अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला का राइट हैंड माना जाता था। वह कनाडा में बैठकर अपने गुर्गों से भारत में रंगदारी वसूलता था।

लॉरेंस गैंग ने गैंगस्टर सुक्खा के कत्ल की जिम्मेदारी ली है। लॉरेंस गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा की सुक्खा बंबीहा ग्रुप का इंचार्ज बना फिरता था। सुक्खा को हेरोइन का आदी नशेड़ी बताकर कहा गया है कि उसने सिर्फ अपने नशे के शौक को पूरा करने के लिए बहुत घर उजाड़े थे।

उसकी हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए लारेंस विश्नोई गैंग ने लिखा है कि सुक्खा ने गुरलाल बराड़, विक्की मिड्डूखेड़ा, संदीप नंगल अंबिया की हत्या करवाई थी। दावा किया गया है कि सुक्खा को उसके किए हुए पापों की सजा मिल गयी है। साथ ही लारेंस गैंग ने अपने बाकी दुश्मनों को भी सजा देने की बात कही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

ट्रेड से पहले सुरक्षा पर समझौता! अजित डोभाल की रणनीति से भारत-कनाडा रिश्तों में नया मोड़

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत और कनाडा ने राष्ट्रीय सुरक्षा और कानून प्रवर्तन के मोर्चे पर सहयोग को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम...
spot_img

Latest Stories

बदलते मौसम में जरूर खाएं ये सब्जियां, इम्यूनिटी को मिलेगी मजबूती

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। इस समय मौसम काफी बदल...

परिसीमन आयोग कैसे बनता है और क्यों Supreme Court भी नहीं बदल सकता इसके फैसले? समझिए पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत में चुनावी व्यवस्था को संतुलित...

सिंगर-रैपर Badshah ने गुपचुप तरीके से रचाई शादी, सामने आई कई तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बादशाह (Badshah) ने अब तक...

iPhone जैसा डिजाइन और 7000mAh बैटरी! Realme 16 5G इस दिन भारत में होगा लॉन्च, Selfie के लिए मिलेगा नया जुगाड़

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵