back to top
24.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सीपीईसी के तहत नई ट्रांसमिशन लाइन पाकिस्तान की बिजली व्यवस्था को स्थिर करने में मदद करेगी : अधिकारी

इस्लामाबाद, 26 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान के ऊर्जा मंत्री हम्माद अजहर ने शुक्रवार को यहां कहा कि चीन-पाकिस्तान आर्थिक कॉरिडोर (सीपीईसी) के तहत 660 केवी मटियारी-लाहौर हाई-वोल्टेज डायरेक्ट करंट (एचवीडीसी) ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट से देश की बिजली व्यवस्था में स्थिरता आएगी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इस्लामाबाद और चीन के बीजिंग में वीडियो लिंक के माध्यम से एक साथ आयोजित प्रोजेक्ट के प्रसारण समारोह को संबोधित करते हुए, अजहर ने कहा कि परियोजना पाकिस्तान में संचरण क्षमता को बढ़ाएगी और उपभोक्ताओं को राहत देगी। मंत्री ने कहा कि परियोजना पाकिस्तान में नई तकनीक लेकर आई है और सिंध में स्थित बिजली संयंत्रों से उत्तरी लोड केंद्रों तक बिजली पहुंचाएगी जिससे उनकी ऊर्जा जरूरतों को पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा, सीपीईसी पाकिस्तान के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह देश को औद्योगिक उत्पादन बढ़ाने, ऊर्जा और संचार बुनियादी ढांचे को उन्नत करने और क्षेत्र के भीतर कनेक्टिविटी में सुधार करने में सक्षम बनाएगा। बीजिंग में समारोह में बोलते हुए, चीन के राष्ट्रीय ऊर्जा प्रशासन के प्रमुख झांग जियानहुआ ने कहा कि मटियारी-लाहौर ट्रांसमिशन लाइन सीपीईसी की पहली बड़े पैमाने की ट्रांसमिशन परियोजना है। इस्लामाबाद में कार्यक्रम में बोलते हुए, पाकिस्तान में चीनी राजदूत नोंग रोंग ने कहा कि सीपीईसी ने औद्योगिक, कृषि और सामाजिक-आर्थिक सहयोग पर ध्यान केंद्रित करते हुए उच्च गुणवत्ता वाले विकास के एक नए चरण में प्रवेश किया है। उन्होंने कहा कि मटियारी-लाहौर परियोजना पाकिस्तान में स्थिर बिजली आपूर्ति में योगदान देगी और देश के औद्योगीकरण को बढ़ावा देगी। मटियारी-लाहौर ट्रांसमिशन परियोजना का निर्माण दिसंबर 2018 में शुरू हुआ था और निर्माण अवधि के दौरान स्थानीय लोगों के लिए लगभग 7,000 नौकरियों का सृजन किया गया था। इस परियोजना के इस साल के अंत में वाणिज्यिक संचालन में आने की उम्मीद है और यह सालाना 30 अरब किलोवाट-घंटे से ज्यादा बिजली संचारित कर सकता है। –आईएएनएस एसएस/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

न्यूजीलैंड की हार से मचा भूचाल! पाकिस्तान के लिए खुला सेमीफाइनल का दरवाज़ा, अब बस इतनी बड़ी जीत जरूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंग्लैंड की रोमांचक जीत ने ग्रुप-2 का पूरा गणित बदल दिया है और अब सेमीफाइनल की आखिरी सीट के लिए पाकिस्तान...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...