back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Maldives row: Israel लक्षद्वीप में शुरू करेगा समुद्री जल को पीने लायक बनाने का काम, दूतावास ने दी जानकारी

India-Maldives row: मालदीव के साथ साथ पर्यटन को लेकर शुरू हुई सोशल मीडिया जंग के बीच इजराइल ने कहा है कि वे कल से लक्षद्वीप में डिसेलिनेशन कार्यक्रम की शुरूआत करेगा।

नई दिल्ली, (हि.स.)। मालदीव के साथ साथ पर्यटन को लेकर शुरू हुई सोशल मीडिया जंग के बीच इजराइल ने कहा है कि वे कल से लक्षद्वीप में डिसेलिनेशन (समुद्र के पानी को पीने लायक बनाना) कार्यक्रम की शुरूआत करेगा। इससे द्वीप समूह में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

इजराइल के भारतीय दूतावास ने दी इसकी जानकारी

इजराइल के भारतीय दूतावास की ओर से किए गए एक सोशल मीडिया पोस्ट में इसकी जानकारी दी गई है। उसमें कहा गया है कि कार्यक्रम शुरू करने के भारत सरकार के अनुरोध पर हम पिछले साल लक्षद्वीप में थे। इज़राइल कल से इस परियोजना पर काम शुरू करने के लिए तैयार है। उन लोगों के लिए जो अभी तक लक्षद्वीप की प्राचीन और आलीशान जलीय सुंदरता को नहीं देख पाए हैं, यहां इस द्वीप के मनमोहक आकर्षण को दिखाने वाली कुछ तस्वीरें हैं।

भारत में हुआ बॉयकॉट मालदीव

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री की लक्षद्वीप की यात्रा के बाद मालदीव के मंत्रियों की ओर से भारत और प्रधानमंत्री के बारे में अपमानजनक बयान आए थे। इन मंत्रियों को वहां की सरकार ने हटा दिया है। भारत में इसके बाद सोशल मीडिया पर बॉयकॉट मालदीव और लक्षद्वीप ट्रेंड कर रहे हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

इजरायल-ईरान संघर्ष के बीच करेंसी मार्केट में उथल-पुथल, देखें दोनों देशों में कौन है आर्थिक रूप से मजबूत?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच इजरायल और ईरान आमने-सामने हैं। सैन्य गतिविधियों और आपातकाल की घोषणाओं के बीच दुनिया...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...