back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

साहित्य जगत में सम्मानित होंगे लास्जलो क्रास्नाहोरकाई, स्वीडिश एकेडमी ने किया नोबेल पुरस्कार का ऐलान

हंगरी के लेखक लास्जलो क्रास्नाहोरकाई को 2025 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा, उनकी रचनाएं तबाही के बीच भी कला की ताकत को बयां करती हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साहित्य के क्षेत्र में 2025 का नोबेल पुरस्कार हंगरी के सुप्रसिद्ध लेखक लास्जलो क्रास्नाहोरकाई को दिया जाएगा। स्वीडिश एकेडमी ने गुरुवार शाम 4:30 बजे इसकी आधिकारिक घोषणा की। स्वीडिश एकेडमी ने कहा है कि क्रास्नाहोरकाई की रचनाएं न सिर्फ गहरे प्रभावशाली और दूरदर्शी हैं, बल्कि वे तबाही और डर के माहौल के बीच भी कला की अद्भुत ताकत को उजागर करती हैं। वे मध्य यूरोप की साहित्यिक परंपरा के एक महत्वपूर्ण स्तंभ हैं, जिनकी लेखनी फ्रांज काफ्का और थॉमस बर्नहार्ड जैसे महान लेखकों की छाया में रची गई है।

पहला उपन्यास ‘सैटानटैंगो’ 1985 में प्रकाशित हुआ था

उनका पहला उपन्यास ‘सैटानटैंगो’ 1985 में प्रकाशित हुआ था, जिसने हंगरी के साहित्य जगत में उनका नाम स्थापित किया। यह उपन्यास साम्यवादी शासन के पतन के पहले के हंगरी के एक छोटे से ग्रामीण इलाके के बेसहारा निवासियों की जिंदगी की कहानी है।

विश्व साहित्य में है खास स्थान

स्वीडिश एकेडमी की समिति ने बताया कि क्रास्नाहोरकाई की किताबें दर्शन और समाज के जटिल संकटों को बेबाकी से पेश करती हैं। उनकी लेखनी में मानवता, अराजकता और आधुनिक समाज की चुनौतियां झलकती हैं। उनकी चर्चित कृतियों में ‘सैटानटैंगो’ और ‘द मेलांकली ऑफ रेसिस्टेंस’ शामिल हैं, जिन पर फिल्में भी बन चुकी हैं और जो विश्व साहित्य में खास स्थान रखती हैं।

एक छोटे गांव की कठिन जिंदगी को बखूबी बयान करती है

‘द मेलांकली ऑफ रेसिस्टेंस’ एक छोटे गांव की कठिन जिंदगी को बखूबी बयान करती है, जो मानव स्वभाव के दोष और गुण दोनों को उजागर करती है। वहीं ‘सैटानटैंगो’ पर बनी 7 घंटे लंबी फिल्म को आलोचकों और दर्शकों से खूब सराहना मिली थी। इस पुरस्कार के तहत विजेता को 11 मिलियन स्वीडिश क्रोना (लगभग 10.3 करोड़ रुपये) की राशि, सोने का मेडल और प्रमाणपत्र दिया जाएगा। यदि पुरस्कार दो या दो से अधिक व्यक्तियों को मिलता है, तो राशि साझा की जाती है। पुरस्कार समारोह 10 दिसंबर को स्टॉकहोम में आयोजित होगा। स्वीडिश एकेडमी ने अब तक विज्ञान, रसायन विज्ञान, चिकित्सा और साहित्य के लिए पुरस्कारों की घोषणा कर दी है, जबकि बाकी श्रेणियों के विजेताओं की घोषणा शेष है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

सोमेश्वर नाम का मतलब-Someshwar Name Meaning

सोमेश्वर नाम का मतलब – Someshwar Name Meaning: Lord...

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵