back to top
18.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अमेरिका की जैव-सैन्यीकरण गतिविधियों में पारदर्शिता के अभाव से क्षेत्रीय सुरक्षा को हानि पहुंचायी गयी

बीजिंग, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता थान खोफेई ने 28 अक्तूबर को आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हाल ही में चीन व रूस के विदेश मंत्रियों नेज्जजैविक हथियारों के निषेध पर संधि को मजबूत करने का संयुक्त बयान जारी किया। बयान में यह कहा गया कि अमेरिका तथा उसके साथी अपने-अपने देश में जैव-सैन्यीकरण गतिविधियां को अंजाम दे रहे हैं, जिस पर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय चिंतित है। साथ ही, उसने चीन व रूस के राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति गंभीर खतरा पैदा किया, और संबंधित क्षेत्रों की सुरक्षा को नुकसान भी पहुंचाया। थान खोफेई ने कहा कि सभी लोग यह जानते हैं कि अमेरिका जैविक हथियारों के निषेध पर संधि से जुड़ी वार्ता में बाधा डालने वाला एकमात्र देश है। साथ ही, अमेरिका की जैव-सैन्यीकरण गतिविधियों पर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय सदैव चिंतित है। यहां तक कि अमेरिकी मीडिया ने भी फोर्ट डेट्रिक जैविक अड्डे को अमेरिकी सरकार के सबसे अंधेरे प्रयोग का केंद्र कहलाता है। उनके अलावा अमेरिका ने अपने देश के बाहर 200 से अधिक जैव प्रयोगशालाओं की तैनाती भी की, क्योंकि उन प्रयोगशालाओं की गतिविधियों में पारदर्शिता का अभाव है, इसलिये व्यापक रूप से संदेह व विरोध पैदा हुआ है। थान खोफेई ने बल देकर कहा कि जैव-सैन्यीकरण गतिविधि अंतर्राष्ट्रीय शांति व सुरक्षा, और विभिन्न देशों की सुरक्षा से जुड़ा हुआ एक बड़ा मामला है। हमने अमेरिका से खुला, पारदर्शी व जिम्मेदार रुख अपनाकर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की चिंता का जवाब देने, वास्तविक रूप से संधि के सदस्य देश का कर्तव्य निभाने और बाहर में अपनी जैव-सैन्यीकरण गतिविधियों का पूरा विवरण करने का आग्रह किया। (साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) –आईएएनएस आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

54 साल बाद अमेरिका का चांद मिशन, चार अंतरिक्ष यात्री रच सकते हैं इतिहास, जानिए क्या और कैसी है तैयारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका एक बार फिर चांद मिशन को लेकर चर्चा में है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA अपने महत्वाकांक्षी Artemis II मिशन को...
spot_img

Latest Stories

अब राशन की दुकान से भी बन जाएगा Ayushman Card, जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन आसान तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के...

Fulbright Nehru Masters Fellowship: अमेरिका में पढ़ाई का सुनहरा मौका, फीस से लेकर फ्लाइट तक सब फ्री

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विदेश में पढ़ाई करना हर छात्र...

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵