back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कनाडा में हिंदू सभा मंदिर में भक्तों पर खालिस्तानियों का हमला, PM जस्टिन ट्रूडो की सरकार पर उठने लगे सवाल

कनाडा के ब्रैम्पटन में खालिस्तानियों ने हिंदू सभा मंदिर में भक्तों पर डंडो से हमला कर दिया। इस हमले के बाद कनाडा सरकार और कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठने शुरू हो गए हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कनाडा के ब्रैम्पटन में खालिस्तानियों ने हिंदू सभा मंदिर में मौजूद भक्तों पर डंडो से हमला कर दिया। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, हिंदू संगठनों की ओर से जारी किए गए इस हमले के वीडियो में खालिस्तानियों के हाथों में पीले रंग का झंडा दिखाई दे रहा है। खालिस्तानी समर्थक मंदिर में मौजूद हिन्दू भक्तों पर डंडे से हमले करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस हमले के बाद कनाडा में खालिस्तानी समर्थकों और सरकार पर कई सवाल उठने लगे हैं।

कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो ने एक्स पर लिखा

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर पर खालिस्तानी चरमपंथियों द्वारा किए गए हमले की कड़ी शब्दों में निंदा की है। जस्टिन ट्रूडो ने धार्मिक स्वतंत्रता के महत्व पर जोर देते हुए कहा है कि हर कनाडाई को अपने धर्म का स्वतंत्र और सुरक्षित तरीके से पालन करने का अधिकार है।    

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा “आज ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर में हुई हिंसा की घटनाएं अस्वीकार्य हैं। प्रत्येक कनाडाई को अपने धर्म का स्वतंत्र रूप से और सुरक्षित रूप से पालन करने का अधिकार है। समुदाय की सुरक्षा और इस घटना की जांच के लिए त्वरित प्रतिक्रिया देने के लिए पील क्षेत्रीय पुलिस को धन्यवाद।”

“खालिस्तानी चरमपंथियों ने ‘रेड लाइन क्रॉस कर दी है”

सांसद चंद्र आर्य ने हिन्दू सभा मंदिर पर हमले की निंदा की और कहा कि खालिस्तानी चरमपंथियों ने ‘रेड लाइन क्रॉस कर ली है। सांसद चंद्र आर्य ने कहा कि उन्हें लगता है कि कनाडाई राजनीतिक तंत्र के साथ साथ खालिस्तानियों ने भी हमारी कानून प्रवर्तन एजेंसियों में प्रभावी रूप से घुसपैठ कर ली है। सांसद चंद्र आर्य ने हिन्दू सभा मंदिर में भक्तों पर हुए हमले पर चिंता व्यक्त करते हुए आगे कहा कि खालिस्तानी चरमपंथी कनाडा के अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता कानूनों का भरपूर लाभ उठा रहे हैं। इन लोगों को खुली छूट मिल रही है। सांसद चंद्र आर्य ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि हिंदू-कनाडाई लोगों को अपने समुदाय की सुरक्षा के लिए आगे आना चाहिए। सभी को अपने अधिकारों का दावा करना चाहिए और राजनेताओं को कटघरे में खड़ा करना चाहिए।

Advertisementspot_img

Also Read:

5 दशक बाद खुलेंगे मथुरा बांके बिहारी मंदिर के बंद ये कमरे, अब मंदिर के खजाने की भी होगी ऑडिट

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । उत्तर प्रदेश के मथुरा में श्री बांके बिहारी मंदिर की प्रबंधन समिति ने बड़ा फैसला लिया है। शुक्रवार को...
spot_img

Latest Stories

इस फ्लॉप फिल्म के बाद एक्टर ने बदला नाम की स्पेलिंग, कुछ ऐसा रहा Emraan Hashmi का करियर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में रोमांटिक छवि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵