back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इजरायली PM नेतन्याहू ने सुरक्षा बैठक के बीच PM मोदी से की बात, दोनों नेताओं के बीच गाजा शांति योजना पर हुई बात

इजरायली PMO ने अपने एक बयान में बताया कि, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इजरायल के समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और दोनों नेताओं ने यह बातचीत फोन पर की।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। गुरुवार (9 अक्टूबर 2025) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बातचीत कर गाजा शांति योजना पर हुई प्रगति के लिए बधाई दी। इससे पहले मोदी ने इसी मुद्दे पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी चर्चा की थी। बातचीत में मध्य पूर्व में शांति और स्थिरता पर जोर दिया गया।

पीएम मोदी ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर वार्ता कर गाजा युद्ध रोकने हेतु उनकी प्रस्तावित गाजा शांति योजना पर बधाई दी। मिली जानकारी के अनुसार, नेतन्याहू ने मोदी से इस विषय पर बातचीत करने के लिए अपनी सुरक्षा कैबिनेट की बैठक कुछ समय के लिए टाल दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर बताया कि उन्होंने इजरायल के पीएम नेतन्याहू से फोन पर बात कर राष्ट्रपति ट्रंप की गाजा शांति योजना की प्रगति पर बधाई दी। मोदी ने बंधकों की रिहाई, गाजा के लोगों के लिए मानवीय सहायता बढ़ाने और हर रूप में आतंकवाद के विरोध की प्रतिबद्धता दोहराई।

इजरायल के पीएम कार्यालय ने जारी किया बयान 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने पुष्टि की कि बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम नरेंद्र मोदी से बातचीत के लिए गाजा में युद्धविराम और बंधकों की रिहाई समझौते पर चल रही सुरक्षा कैबिनेट की बैठक को कुछ देर के लिए स्थगित किया था।

बयान में कहा गया, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को सभी बंधकों की रिहाई के समझौते पर बधाई दी। उन्होंने जोर देकर कहा कि नेतन्याहू भारत के लंबे समय से करीबी मित्र रहे हैं और दोनों देशों के बीच यह दोस्ती भविष्य में और भी मजबूत होती रहेगी।”

इस दौरान प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इजरायल के प्रति भारत के निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने तथा विभिन्न क्षेत्रों में आपसी सहयोग को और गहरा करने पर सहमति जताई।

Advertisementspot_img

Also Read:

Nepal PM: बालेन शाह के हाथ आई नेपाल की कमान, प्रधानमंत्री पद की शपथ ली

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। नेपाल में राजनीतिक परिवर्तन का नया अध्याय शुरू हो गया है। पूर्व रैपर और काठमांडू के पूर्व मेयर बालेन शाह ने...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵