back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इजरायल के कदम से टू-स्टेट सॉल्यूशन होगा मुश्किल : फिलीस्तीनी पीएम

रामल्लाह, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। फिलिस्तीनी प्रधानमंत्री मोहम्मद इश्तये ने कहा कि फिलिस्तीनी क्षेत्रों में इजरायल के उपायों से तनाव बढ़ेगा, जिससे दो राज्य समाधान (टू-स्टेट सॉल्यूशन) मुश्किल हो जाएगा। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इस्ताये ने रामल्लाह में ऑस्ट्रिया के विदेश मंत्री अलेक्जेंडर शालेनबर्ग के साथ बैठक की और द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्र की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने यह बयान दिया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, फिलिस्तीनी घरों को ध्वस्त करना, भूमि को जब्त करना, अल-अक्सा मस्जिद के उपाय और वेस्ट बैंक के शहरों पर रोजाना छापेमारी, ये सभी टू-स्टेट सॉल्यूशन को मुश्किल बना रहे हैं। मोहम्मद इश्तये ने फिलिस्तीनी क्षेत्रों में आर्थिक और वित्तीय स्थितियों का भी जिक्र किया, जो पूरी तरह से इजरायल के उपायों और संसाधनों पर उनके नियंत्रण से जुड़े हुए हैं। इससे पहले मंगलवार को, स्कैलेनबर्ग ने रामल्लाह में अपने फिलिस्तीनी समकक्ष रियाद अल-मलिकी से मुलाकात की थी। –आईएएनएस पीके/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

Nepal PM: बालेन शाह के हाथ आई नेपाल की कमान, प्रधानमंत्री पद की शपथ ली

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। नेपाल में राजनीतिक परिवर्तन का नया अध्याय शुरू हो गया है। पूर्व रैपर और काठमांडू के पूर्व मेयर बालेन शाह ने...
spot_img

Latest Stories

CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट, इन 4 तरीकों से तुरंत करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 (CBSE...

Assam Election 2026: घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर करेंगे, असम में गरजे अमित शाह, बोले- पहचान हो चुकी है

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने...

Iran-Israel War: पाकिस्तान में ‘लॉकडाउन जैसे हालात’, रात 8 बजे बंद होंगे बाजार-मॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान युद्ध (Iran-Israel War) के असर...

UP Board Result 2026: कॉपी जांच में देरी से लटका रिजल्ट, जानें कब आएंगे नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं (UP...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵