back to top
29.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

डोनाल्ड ट्रंप बोरिंग ट्विटर से नहीं जुड़ेंगे

सैन फ्रांसिस्को, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टेस्ला के सीईओ एलन मस्क द्वारा ट्विटर को खरीदने के बावजूद भी ट्विटर से नहीं जुड़ने का फैसला करते हुए कहा, ट्विटर बहुत बोरिंग हैं। ट्रंप ने कहा कि मैं ट्विटर पर नहीं आ रहा हूं और इसके बजाय मैं अपने ट्रुथ सोशल का ही इस्तेमाल करूंगा। ट्रंप ने फॉक्स न्यूज से कहा कि मैं ट्विटर पर नहीं आ रहा हूं, मैं ट्रुथ सोशल पर ही रहूंगा। एलन ने ट्विटर खरीदा है ताकि वह इसमें सुधार कर सकें और वह एक अच्छे आदमी है, लेकिन मैं ट्रुथ सोशल पर ही रहूंगा। ट्रम्प ने कहा कि वह अगले सप्ताह से ट्रुथिंग शुरू करेंगे। पूर्व राष्ट्रपति की घोषणा के कुछ ही देर बाद मस्क ने ट्विटर को करीब 44 अरब डॉलर में अधिग्रहण कर लिया। जानकारी के मुताबिक, 6 जनवरी, 2021 को कैपिटल हिल दंगे के बाद ट्रम्प को ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम और स्नैपचैट से स्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था। उन्होंने कहा, ट्विटर बहुत बोरिंग है। ट्विटर से बहुत सारी अच्छी आवाजों और रूढ़िवादी आवाजों से छुटकारा पाना चाहता हूं। ट्रंप ने कहा, यह मेरी आवाज के लिए एक प्लेटफार्म है। ट्रुथ सोशल मेरी आवाज और मेरे समर्थकों के लिए एक प्लेटफार्म है। लेकिन मैं चाहता हूं कि हर कोई ट्रुथ सोशल से जुड़े। व्यक्ति की चाहे कोई भी विचारधारा हो। वे सभी इस प्लेटफार्म का इस्तेमाल करें उन्होंने मस्क के संपर्क में होने पर कोई टिप्पणी नहीं की। मस्क ने ट्वीट किया था, मुझे उम्मीद है कि मेरे आलोचक भी ट्विटर पर बने रहेंगे क्योंकि अभिव्यक्ति की आजादी का यही मतलब होता है। –आईएएनएस एसएस/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...