बीजिंग, 8 मार्च (आईएएनएस)। हाल ही में चीनी राष्ट्रीय विकास व रूपांतरण कमेटी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2021 में उपभोक्ता वस्तुओं की कुल खुदरा बिक्री 441 खरब युआन रही, जो पिछले वर्ष की तुलना में 12.5 प्रतिशत अधिक है। आर्थिक विकास में अंतिम उपभोग व्यय की योगदान दर 65.4 प्रतिशत है, जिससे सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि 5.3 प्रतिशत अंक बढ़ गई। खपत फिर से आर्थिक विकास की पहली प्रेरक शक्ति बन गई है। साथ ही, खपत के क्षेत्र में कुछ नये मुख्य बिन्दु देखे गये। ऑनलाइन खपत स्पष्ट रूप से बढ़ गयी। पिछले साल ऑनलाइन खुदरा बिक्री में 14.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई। हरित खपत तेजी से विकसित हुई। नयी ऊर्जा वाले वाहनों की बिक्री में 1.6 गुना की वृद्धि हुई। उन्नयन के लिए उपभोक्ता मांग अधिक मजबूत हो गई है, और उपभोक्ता वस्तुओं जैसे खेल और फिटनेस की खुदरा बिक्री ने दोहरे अंकों की वृद्धि बनाए रखी है। खास तौर पर पेइचिंग शीतकालीन ओलंपिक के सफल आयोजन से बर्फ़ीले खपत निरंतर रूप से बढ़ रही है। इस वर्ष स्की वियर और स्की उपकरण की ऑनलाइन बिक्री में क्रमश: 110.7 प्रतिशत और 61.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई। (साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) –आईएएनएस एएनएम





