back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ब्राजील ने पूरी तरह से टीकाकरण वाले यात्रियों के लिए कोविड टेस्ट के नियम को किया खत्म

ब्रासीलिया, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्राजील ने विमान से आने वाले पूरी तरह से टीका लगाए गए यात्रियों के लिए एक निगेटिव कोविड -19 टेस्ट रिपोर्ट दिखाने वाले नियम को हटा दिया है। एक राज्य समाचार एजेंसी की रिपोर्ट से यह जानकारी मिली। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने रिपोर्ट के हवाले से कहा कि केवल बिना टीकाकरण वाले यात्रियों को एक निगेटिव टेस्ट रिपोर्ट दिखाने की आवश्यकता होगी, जबकि पूरी तरह से टीका लगाए गए ब्राजीलियाई और विदेशी यात्री बिना रिपोर्ट प्रवेश कर सकते हैं। टीके लगाए गए यात्रियों को टेस्ट की आवश्यकता से छूट देने का निर्णय कोविड -19 मौतों, मामलों और अस्पताल में भर्ती होने की गिरावट के कारण लिया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में एक जगह से दूसरी जगह जाने वालों के लिए, ब्राजील के निवासियों के लिए टीकाकरण के प्रमाण की आवश्यकता नहीं होगी। 11 फरवरी के बाद से, ओमिक्रॉन वैरिएंट के कारण होने वाली कोविड -19 लहर के बाद, ब्राजील ने सभी वायरस संकेतकों में गिरावट की सूचना दी है। –आईएएनस एचके/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...