back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हिटलर के बाद बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक खेलों को सबसे शर्मनाक कहा गया

नई दिल्ली,4 फरवरी (आईएएनएस)। चीन में आयोजित किए जा रहे शीतकालीन ओलंपिक खेलों पर लेकर न केवल उसकी एक अरब से अधिक आबादी की निगाहें हैं, बल्कि विश्व की भी इन पर नजर हैं और इसके लिए मौसम विज्ञानियों ने गुपचुप तरीके से जादुई छठा बिखेरने के लिए कृत्रिम प्रणालियों का सहारा लिया है। डेली मेल ने यह जानकारी दी है। चीन के जलवायु-इंजीनियरिंग अनुसंधान कार्यक्रम के प्रमुख एक ब्रिटिश वैज्ञानिक प्रोफेसर जॉन मूर के अनुसार अगर इनके लिए मौसमी परिस्थतियों में बदलाव नहीं किया गया तो यह आश्चर्यजनक होगा क्योंकि ये खेल ऐसे क्षेत्र में आयोजित किए जा रहे हैं जहां बर्फ बहुत कम है। इसकी आपूर्ति के लिए 49 मिलियन गैलन पानी को जमाना पड़ा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि शायद 1936 के बर्लिन ओलंपिक के बाद से ये सबसे विवादास्पद माने जा रहे है। मूर ने बताया, ऐसा कोई कारण नहीं है कि चीनी अधिकारी ओलंपिक के लिए मौसम में सुधार करने की कोशिश नहीं करेंगे। यह इस अर्थ में भी सही है कि इसका स्थानीय क्षेत्र के बाहर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। आप हमेशा बर्फ और एक साफ नीला आकाश नहीं बना सकते हैं और शुरूआत में नमी होनी ही चाहिए। उन्होंने समझाया कि इस क्षेत्र में प्रदूषित तत्व खासकर कालिख के कण प्रत्येक बूंद से चिपक जाते हैं और उन्हें इतना बड़ा होने से रोकते हैं कि ठंड में बादलों वाले दिनों में भी बर्फ के टुकड़े में परिवर्तित हो सकें। मूर ने कहा, भले ही रॉकेट नहीं दागे गए हों, कारखानों और कार्यालयों को बंद कर दिया जाएगा और खेलों के दौरान आसमान को साफ रखने के लिए यातायात पर पाबंदी लगा दी जाएगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि सत्ता में अपने 10 वें वर्ष में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग अपनी शक्ति के प्रतीक के रूप में कोरोना महामारी के बीच एक शानदार खेल का आयोजन करने की चीन की क्षमता का दिखावा कर रहे हैं। इसे देखते हुए शायद शब्द पहेली इन खेलों के लिए अधिक उपयुक्त वर्णन है। रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन के उइघुर अल्पसंख्यक समुदाय के अनुमानित दस लाख सदस्य डिटेंशन शिविरों में सड़ रहे हैं, जहां उनके साथ नियमित रूप से बलात्कार किया जाता है, प्रताड़ित किया जाता है, और मुस्लिम धर्म को छोड़ने के लिए उनका ब्रेनवॉश किया जाता है। यही हाल तिब्बतियों का भी है जो इसी तरह सताए और प्रताड़ित किए जा रहे हैं। हांगकांग के लोगों को लोकतंत्र प्रदान करने के लिए उनका क्रूर दमन किया जा रहा है। सबसे शर्मनाक रवैया अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति का रहा है जो चीन में इन खेलों के आयोजन से भारी धनराशि प्राप्त करने के लिए उत्सुक है और चीन के इन जघन्य अपराधों की अनदेखी कर रहा है। इसके अध्यक्ष, थॉमस बाख से जब झिंजियांग प्रांत में उइघुर नरसंहार के आरोपों की निंदा करने के लिए कहा गया, तो उन्होंने जवाब दिया कि आईओसी कुछ सुपर वैश्विक सरकार नहीं थी जो ऐसे मसलों से निपटने में सक्षम है, जिनसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद भी हार गई थी। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इन ओलंपिक खेलों को साधारण बनाए रखने के शी जिनपिंग के घोषित लक्ष्य के अनुरूप मात्र 3.2 अरब पाउंड की धनराशि खर्च की गई है लेकिन प्रमुख ऑनलाइन व्यापार पत्रिका इनसाइडर का दावा है कि चीन ने इनके आयोजन पर उस राशि का 10 गुना खर्च किया है। –आईएएनएस जेके

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

अब राशन की दुकान से भी बन जाएगा Ayushman Card, जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन आसान तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के...

Fulbright Nehru Masters Fellowship: अमेरिका में पढ़ाई का सुनहरा मौका, फीस से लेकर फ्लाइट तक सब फ्री

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विदेश में पढ़ाई करना हर छात्र...

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵