नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गणेश चतुर्थी के अवसर पर कोलकाता में भवानीपुर इलाके में एक मिठाई की दुकान ने 500 किलो का लड्डू बनाया है। दुकान के मालिक ने बताया कि हमारा त्योहारों का सीजन गणेश चतुर्थी से शुरू होता है। इस अवसर पर हम हर साल कुछ खास करते हैं। इस साल हमने 500 किलो का लड्डू बनाया है। हमारी दुकान 140 साल पुरानी है।
प्रधानमंत्री मोदी ने दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं
यह त्योहार अनंत चतुर्दशी के दिन बनाया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर देशवासियों को बधाई दी थी। उन्होंने लिखा था सभी देशवासियों को गणेश चतुर्थी की बधाई, गणपति बप्पा मोर्या।
महाराष्ट्र और नागपुर में इन मंदिरों पर करें दर्शन
यह त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। विशेषकर महाराष्ट्र में गणपति उत्सव की विशेष धूम रहती है। यहां लालबागचा राजा के दर्शन करने के लिए हर साल बड़ी संख्या में लोग यहां आते हैं। नागपुर में गणेश टेकड़ी सुबह की आरती और प्रार्थना बहुत महत्वपूर्ण होती है। यह मंदिर 250 साल पुराना है।
इंदौर के इस मंदिर में करें दर्शन
अगर आप इस गणेश चतुर्थी गणपति बप्पा के दर्शन करना चाहते हैं तो इंदौर के सबसे प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर आ सकते हैं। यह देश का सबसे धनी गणेश मंदिर के तौर पर गिना जाता है। भक्त अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए गणेश प्रतिमा की पीठ पर उल्टा स्वास्तिक बनाते हैं।
दक्षिण भारत के डोडा गणपति मंदिर जरूर जाएं
दक्षिण भारत का हिस्सा प्राकृतिक नजारों और धार्मिक स्थलों के लिए एक फेमस जगह है। यहां पर कई बड़े-बड़े मंदिर है इसके अलावा यहां का डोडा गणपति मंदिर काफी फेमस है। यह मंदिर बेंगलुरु में है यहां पर गणपति जी की प्रतिमा काफी लंबी है। मंदिर में गणेश जी की प्रतिमा 18 फीट ऊंची और 16 फीट चौड़ी है।




