back to top
16.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ज़ुबीन गर्ग की आखिरी फिल्म ‘रोई रोई बिनाले’ की रिलीज डेट का पत्नी गरिमा ने किया खुलासा, भावुक बातें की साझा

सिंगर जुबीन गर्ग की आखिरी फिल्‍म को लेकर उनकी पत्नी गरिमा गर्ग ने जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि रिलीज की तारीख पहले जैसी ही रहेगी।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मशहूर गायक सिंगर जुबीन गर्ग की मौत ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। इस बीच, उनकी पत्नी गरिमा सैकिया ने उनकी अंतिम फिल्म ‘रोई रोई बिनाले’ को लेकर भावुक बातें साझा की हैं। उन्‍होंने उनकी आखिरी फिल्म पर बड़ा अपडेट दिया है। बता दें कि सिंगर सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान डूब गए थे, जिससे उनका निधन हो गया। जुबीन सिंगापुर के सनटेक में 21 और 22 सितंबर को होने वाले चौथे पूर्वोत्तर भारत महोत्सव में बतौर ब्रांड एंबेसडर हिस्सा लेने वाले थे, लेकिन इस कार्यक्रम से एक दिन पहले ही उनकी मौत हो गई। 

गरिमा गर्ग ने जुबीन की आखिरी फिल्म का दिया अपडेट

जुबीन गर्ग की पत्नी गरिमा गर्ग ने उनकी आखिरी फिल्म ‘रोई रोई बिनाले’ को लेकर अपनी भावनाएं साझा की हैं। उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी का उद्देश्य आज भी वही है और वे इस फिल्म को पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ पूरा करने जा रहे हैं। यह फिल्म जुबीन की अंतिम फिल्म होगी, जिसमें उन्होंने एक खास भूमिका निभाई है और जिसके लिए वे बेहद जुनूनी थे। गरिमा ने बताया कि यह एक म्यूजिकल लव स्टोरी फिल्म है, जिसे 31 अक्टूबर को रिलीज करने की तैयारी चल रही है। हालांकि, जुबीन की वॉयस डबिंग पूरी नहीं हो पाई है, जो उनके लिए एक दुख की बात है, क्योंकि वे इस फिल्म के लिए बेहद उत्साहित थे। पोस्ट-प्रोडक्शन का काम लगभग पूरा हो चुका है और अब वे कल से इस फिल्म पर काम फिर से शुरू करने वाले हैं, ताकि तय तारीख पर इसे रिलीज किया जा सके। गरिमा ने उम्मीद जताई कि दर्शक इस फिल्म को पसंद करेंगे और जुबीन के प्रति अपना प्यार बरकरार रखेंगे।

सिंगर जुबीन ने 40 से ज्यादा भाषाओं में गाए थे गाने

गरिमा गर्ग ने बताया कि उनका और परिवार का पहला उद्देश्य जुबीन के सपनों को पूरा करना है। जितना भी उन्होंने जीवन में सोचा और तय किया था, उसे पूरा करने की पूरी कोशिश की जाएगी, ताकि उनकी विरासत आगे बढ़ सके। जुबीन ने अपने संगीत करियर में अद्भुत योगदान दिया है। उन्होंने 40 से ज्यादा भाषाओं में 32,000 से अधिक गाने गाए थे। अपने होमटाउन असम के लिए वे एक भगवान से कम नहीं थे। उनकी अंतिम विदाई पर हजारों चाहने वाले मौजूद थे, जिससे एक विश्व रिकॉर्ड भी कायम हो गया। पूरी दुनिया में चौथी बार ऐसा हुआ कि इतने बड़े पैमाने पर लोग अपने प्रिय कलाकार के लिए एक साथ जुटे हों।

ज़ुबीन गर्ग का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ हुआ’

जुबीन गर्ग का मंगलवार को उनके गृह ग्राम कमरकुची, सोनापुर के पास गुवाहाटी में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। यह अंतिम संस्कार जुबीन की बहन पाल्मे बोरठाकुर ने किया। परिवार और दोस्तों के बीच ‘गोल्डी’ नाम से मशहूर जुबीन को श्मशान घाट पर तोपों की सलामी दी गई। पत्‍नी गरिमा गर्ग अंतिम श्रद्धांजलि के दौरान भावुक हो गईं और उनकी आंखों में आंसू थे। जुबीन को अंतिम विदाई देने के लिए श्मशान घाट पर सैकड़ों प्रशंसक और शुभचिंतक एकत्रित हुए। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार से पहले भोगेश्वर बरुआ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रखा गया था, जहां लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

दिल्ली की इन जगहों में कर सकते हैं प्री वेडिंग शूट, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शादी का मौसम शुरू होने...

Vastu Tips: तरक्की पाने के लिए रखें इन वास्तु उपायों का ध्यान, तरक्की हो जाएगी डबल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) घर...

Astro Today 25 March 2026: मीन राशि -नहीं इनकम के सोर्स मिलेंगे, धन लाभ हो सकता है

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵