back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कौन है वो धन्नासेठ परिवार, जिनकी बेटी की शादी में पहुंचा आधा बॉलीवुड, Shahid Kapoor के डांस ने तो लगा दी आग

कौन हैं सीमा सिंह जिनकी बेटी मेघना की शादी में करण जौहर, सुष्मिता सेन, शाहिद कपूर समेत कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए, करण जौहर और सुष्मिता सेन मेजबान बने तो शाहिद कपूर ने बांधा समा।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । फेमस बिजनेस सीमा सिंह की बेटी के शादी में उमड़ा आधा बॉलीवुड, कल यानी 16 अप्रैल को इस समारोह में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं, जिसमें शिल्पा शेट्टी से लेकर शाहिद कपूर और करण जौहर तक ने ग्लैमर का तड़का लगाया। जो अब सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचा रहे हैं। आखिर कौन है वो सीमा सिंह जिनकी बेटी की शादी में आधे से ज्यादा बॉलीवुड का लगा जमावड़ा। 

आधी से ज्यादा बॉलीवुड हस्तीयों का दिखा जमावड़ा

बिजनेसवुमेन और सोशल वर्कर सीमा सिंह की बेटी डॉ. मेघना सिंह की बीते दिन शादी हुई है। 16 अप्रैल के जश्न को काफी धूमधाम से बेहद भव्य अंदाज में मनाया गया। इस समारोह में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। मेघना की शादी की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे हैं। इसी बीच आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं ये सीमा सिंह जिनकी बेटी की शादी में आधी से ज्यादा बॉलीवुड हस्तीयों का दिखा जमावड़ा।

सीमा सिंह कौन हैं?

सीमा सिंह एक जानी-मानी सोशल वर्कर और उद्यमी है, वे एक मेघाश्रे नाम के एनजीओ से जुड़ी है जिसका मकसद वंचित बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाना है। उन्हें पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा सर्वाइकल कैंसर को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए सम्मानित भी किया जा चुका है। एल्केम लैबोरेट्रीज के प्रमोटर मृत्युंजय कुमार सिंह की पत्नी सीमा के दंपति के दो बच्चे हैं, एक बेटी मेघना, जो एक त्वचा विशेषज्ञ और सामाजिक कार्यकर्ता है, और एक बेटा श्रेय।

बॉलीवुड हस्तियाँ भी नज़र आईं

जिसकी बेटी के संगीत समारोह में अपने कुछ हिट गानों पर शाहिद कपूर ने डांस का तड़का लगाया। बेटा श्रेय सिंह भी अभिनेता के साथ मौजा ही मौजा गाने पर थिरकता नजर आया। उनके डांस वीडियो सोशल मीडिया पर आग लगा रहे हैं और तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस जश्न में अर्जुन कपूर, वाणी कपूर, आदित्य रॉय कपूर, शिल्पा शेट्टी और अन्य बॉलीवुड हस्तियाँ भी नज़र आईं। जिसमें इस मौके पर वाणी को सुष्मिता से बातचीत करते हुए देखा गया। इसे देखकर तो ऐसा लगता है कि सीमा का कई बॉलीवुड हस्तियों के साथ बहुत करीबी रिश्ता है बता दे, पिछले साल, सुष्मिता, महीप कपूर और भावना पांडे भी उनकी दिवाली पार्टी में नज़र आईं थीं। वहीं इस पार्टी में करण जौहर और सुष्मिता सेन मेजबान बने दिखाई दिए। 

Advertisementspot_img

Also Read:

फिल्म ‘मुंज्या’ ने बदल दिया शरवरी वाघ की किस्मत, अब एक साथ कई प्रोजेक्ट में कर रही है काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस शरवरी वाघ इन दिनों लगातार सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। फिल्म 'मुंज्या' ने शरवरी वाघ को एक अलग...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵