नई दिल्ली, ताज़ा खबर। भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना सालों से पलाश मुच्छल को डेट कर रही हैं। अब यह खबर लाइमलाइट में बनी हुई है। पलाश मुच्छल का कनेक्शन बॉलीवुड से है। वह लाइमलाइट से बहुत दूर रहते हैं, लेकिन साल 2022 में उनकी फिल्मों ने कमाल कर दिया था। वहीं, स्मृति भी इस समय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है। सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है जो स्मृति और पलाश की डेटिंग की खबरों की तरफ इशारा करती है।
दोनों कपल की केमिस्ट्री
इस समय स्मृति मंधाना और पलाश अपनी डेटिंग को 5 साल पूरे होने पर जश्न मना रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पलाश मुच्छल ने दो तस्वीरें शेयर की है, जिसमें से एक तस्वीर में दोनों कपल केक काटते नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में दोनों कपल साथ में पोज दे रहे हैं। तस्वीर में पलाश ब्राउन टी-शर्ट और ब्लैक जींस में स्मार्ट लग रहे हैं। वहीं स्मृति मंधाना ब्लैक टॉप, व्हाइट शर्ट और बेज कलर की पैंट में स्टाइलिश नजर आ रही हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए पलाश ने नजरबट्टू और हार्ट इमोजी लगाया है।
तस्वीर जमकर वायरल
सोशल मीडिया पर पलाश और स्मृति की यह तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। इतना ही नहीं, टीवी इंडस्ट्री के सेलेब्स दोनों कपल पर प्यार लुटा रहे हैं। रुबीना दिलैक से लेकर अविका गौर तक ने कपल पर प्यार लुटाया है। दोनों की कपल का प्यार कभी किसी से छुपा नहीं है। मैदान में कई बार पलाश स्मृति को चीयर करते नजर आए हैं, तो कभी सोशल मीडिया पर प्यार लुटाते नजर आते हैं।
कौन हैं पलाश मुच्छल ?
पलाश मुच्छल का कनेक्शन बॉलीवुड से है वह पिछले 10 साल से इंडस्ट्री में जमे हुए हैं। पलाश का जन्म इंदौर में हुआ है और वह मशहूर सिंगर पलक मुच्छल के भाई हैं। पलाश म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री में अपने कदम जमा चुके हैं। पलाश ने कई सुपरहिट गानों को कंपोज किया है। पलाश मुच्छल ने फिल्म ‘ढिश्कियाऊं’ के लिए ‘तू ही है आशिकी’ गाना कंपोज किया था। इसके बाद ‘भूतनाथ रिटर्न्स’ के लिए ‘पार्टी तो बनती है’ गाना कंपोज किया। पलाश केवल म्यूजिक कंपोजिंग ही नहीं बल्कि एक्टिंग में भी मंझे हुए एक्टर हैं। पलाश ने दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘खेलें हम जी जान से’ में झुंकू की भूमिका निभाया है।
पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की नेटवर्थ
स्मृति मंधाना WPL की सबसे महंगी खिलाड़ी हैं, उन्हें नीलामी के समय आरसीबी ने 3 करोड़ 40 लाख रुपए में खरीदा था। सूत्रों के मुताबिक, स्मृति मंधाना की कुल संपत्ति 33 करोड़ 29 लाख रुपये है। सूत्रों के मुताबिक, पलाश मुच्छल की कुल संपत्ति 20 से 41 करोड़ रुपए के बीच है। दोनों कपल के उम्र के फासले की बात करें तो स्मृति मंधाना 27 साल की हैं और पलाश मुच्छल की उम्र 29 साल है। इस तरह से दोनों कपल के बीच उम्र का फैसला केवल 2 साल का है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, आज का मंडी भाव




