नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । माधुरी दीक्षित आज अपना जम्दीन माँ रहीं हैं। अब तक उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया और अपनी एक्टिंग से सभी के वपर जादू चलाईं। बतौर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित की शुरुआत दूरदर्शन के एक टीवी सीरियल से हुई थी जो आगे चलकर रिजेक्ट भी हो गई थी। तो आज एक्ट्रेस के जन्मदिन के दिन उनसे जुड़े कुछ किस्से बताते हैं।
80 के दशक से ही छाई
80 के दशक में मीनाक्षी, मंदाकिनी और अमृता सिंह जैसी खूबसूरत अभिनेत्रियों का खूब बोला बाला था। उसी जमाने में अदाकारी के मामले में उन्हें टक्कर देने के लिए माधुरी दीक्षित नाम की एक सनसनी आ गई जो सब पर भारी पड़ी।सुंदरता और एक्टिंग के मामले में माधुरी ने तो हर किसी को अपना दीवाना बना दिया था। लेकिन बहुत कम लोग ही जानते है कि, हिंदी सिनेमा में आने से पहले माधुरी ने दूरदर्शन के एक टीवी सीरियल में काम किया था। बता दे कि, 80 के दशक में दूरदर्शन टीवी चैनत का अपना एक अलग ही बोलबाला था। उस दौर में ज्यादातर लोगों का बचपन डीडी नेशनल पर अलग-अलग टीवी शो देखकर गुजरा है। उसी में से एक कॉमेडी शो पेइंग गेस्ट भी रहा था। जिसने दर्शकों को हंसने पर मजबूर किया, राजश्री बैनर तले इस सीरियल में माधुरी दीक्षित ने अपने एक्टिंग करियर का शुरुवात किया था।
पेइंग गेस्ट से पहले बॉम्बे मेरी है टीवी शो
लेकिन हैरान वाली बात ये है कि पेइंग गेस्ट और डेब्यू फिल्म अबोध से पहले माधुरी दीक्षित ने दूरदर्शन के बॉम्बे मेरी है टीवी शो के लिए शूटिंग की थी, लेकिन अफसोस, प्रभावशाली स्टार कास्ट न होने के चलते डीडी नेशनल ने इसे हटा दिया था। इसके बाद ड्रामा फिल्म अबोध से अपने सिनेमा करियर की शुरुआत की। उस वक्त माधुरी की उम्र सिर्फ 17 साल थी। जिसमें उनके साथ बंगाली कलाकार तापस पॉल थे। हालाकिं ये फिल्म खास सफल नही रही लेकिन माधुरी के एक्टिंग ने उन्हें खूब वाहवाही दिलवाई।
अब तक का एक्ट्रेस का करियर
‘अबोध’ फिल्म को 1984 को रिलीज किया गया था उस हिसाब से हिंदी सिनेमा में माधुरी चार दशक का सुनहरा सफर पूरा करने जा रही हैं। एक अभिनेत्री के तौर पर उनके लिए ये एक बड़ी उपलब्धि है। जिसमें उन्होनें अपने फिल्मी करियर में तेजाब, राम लखन, त्रिदेव, दयावान, हम आपके हैं कौन जैसी कई शानदार फिल्में दी है। इसके बाद बैक टू बैक उनकी कई फिल्में आई। बाकि, डांस दीवाने और झलक दिखला जा जैसे डांस रियलिटी शो जैसें कई शो को बतौर जज होस्ट कर चुकी है।




