नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बेटी वामिका के साथ न्यूयॉर्क ट्रिप को एंजॉय कर रहे हैं। विराट कोहली क्रिकेट में लौटने से पहले फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। विराट और अनुष्का को न्यूयॉर्क के एक होटल में स्पॉट किया गया है इस दौरान उन्होंने बेटी वामिका को अपनी गोद में लिया है। देखा जाए तो कपल लाइमलाइट से दूर एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के साथ ही फैंस भी अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
वामिका का क्यूट वीडियो
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर विराट और अनुष्का का न्यूयॉर्क ट्रिप का वीडियो शेयर किया गया है। जिसे देखने के बाद एक यूजर ने लिखा है, विराट कोहली, अनुष्का और वमिका आज सबसे अच्छी चीज जो मैने देखी यही है। दूसरे यूज़र ने लिखा है, तीनों लाइन लाइट से दूर फैमिली के साथ समय बिता रहे हैं। तीसरी यूज़र ने लिखा है, कृपया उनकी निजता में खलल ना डालें। चौथे यूज़र ने लिखा है, वामिका कितनी क्यूट है।
दोनों कपल का वर्क फ्रंट
अनुष्का शर्मा के वर्क फ्रंट की बात करें तो फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ को लेकर काफी बिजी है। बता दें कि, यह फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी झूलन गोस्वामी की बायोपिक है। विराट कोहली अपनी क्रिकेट टीम के साथ T20 वर्ल्ड कप 2024 में हिस्सा ले रहे हैं। इसके चार ग्रुप मैच खेलने हैं पहले मैच की बात करें तो भारतीय टीम ने आयरलैंड को 4 विकेट से हराया था।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:





