back to top
30.1 C
New Delhi
Sunday, May 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विजय देवरकोंडा ने सबके सामने रश्मिका मंदाना का चूमा हाथ! किया प्‍यार का इजहार

साउथ फिल्‍म के सुपरस्‍टार विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की जोड़ी एक बार फिर चर्चा में है। लंबे समय से अपनी निजी जीवन को लेकर चुप्‍पी साध रखी थी।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । दक्षिण भारतीय सिनेमा के सबसे चर्चित और पसंदीदा जोड़ों में से एक विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने आखिरकार अपने रिश्ते की झलक दुनिया को दिखा ही दी। लंबे समय से अपने निजी जीवन को लेकर चुप्पी साधे रहने वाले इस कपल ने हैदराबाद में आयोजित फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ के सक्सेस इवेंट में वह पल रच दिया, जिसने सोशल मीडिया पर आग लगा दी।

विजय देवरकोंडा ने थामा रश्मिका का हाथ, फिर किया प्यार भरा किस

‘द गर्लफ्रेंड’ के मंच पर रश्मिका अपनी टीम के साथ मौजूद थीं, तभी दर्शकों की नजरों के सामने विजय देवरकोंडा पहुंचे। उन्होंने मंच पर आते ही रश्मिका का हाथ थामा और प्यार से उसकी ओर देखा। कुछ ही पल में विजय ने झुककर रश्मिका का हाथ चूम लिया, यह पल मानो किसी फिल्म के रोमांटिक सीन से कम नहीं था। रश्मिका विजय की इस हरकत पर शर्म से मुस्कुरा उठीं, और मंच पर दोनों की केमिस्ट्री ने सबका दिल जीत लिया। फोटोग्राफरों के कैमरे चमक उठे और यह पल हमेशा के लिए कैमरों में कैद हो गया।

सोशल मीडिया पर छा गया यह प्यार भरा पल

इस सीन का वीडियो कुछ ही मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इंस्टाग्राम और एक्स (पूर्व ट्विटर) पर फैंस ने इसे हजारों बार शेयर किया। किसी ने लिखा, “अब्बा! आखिरकार हमारे रियल लाइफ अर्जुन और गीता सामने आ गए।”एक अन्य फैन ने कहा, “ये सिर्फ किस नहीं, रिलेशनशिप की कन्फर्मेशन है।” वहीं एक यूजर ने प्यारा कमेंट किया, “रश्मिका की मुस्कान ही सब कुछ बयां कर देती है।” एक फैंस का कहना है कि पहले पर्दे पर दिल जीता, अब मंच पर। एक अन्‍य यूजर ने लिखते हैं, “पहले उन्होंने फिल्मों में दिल जीता, अब मंच पर। इनकी लव स्टोरी अब किसी ब्लॉकबस्टर से कम नहीं।” दूसरे ने कहा, “रश्मिका और विजय हैं साउथ के रियल रोमियो-जूलियट!”

ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री से शुरू हुई थी ऑफ-स्क्रीन लव स्टोरी

आपको बतादें कि विजय और रश्मिका की मुलाकात 2018 में सुपरहिट फिल्म ‘गीता गोविंदम’ के सेट पर हुई थी। फिल्म में दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने इतना पसंद किया कि फैंस उन्हें असल जिंदगी में भी कपल मानने लगे। इसके बाद ‘डियर कॉमरेड’ में दोनों की जोड़ी ने एक बार फिर पर्दे पर जादू बिखेरा। हालांकि, दोनों ने बार-बार यही कहा कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं, लेकिन उनके बीच की केमिस्ट्री और नजदीकियों ने फैंस को हमेशा कुछ और सोचने पर मजबूर किया।

अक्टूबर में हुई थी सगाई

पिछले महीने, यानी अक्टूबर 2025 में दोनों के सगाई करने की खबर ने सुर्खियां बटोरी थीं। विजय की टीम ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया था कि दोनों ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में एक निजी समारोह में सगाई की है। अब इनसे जुड़े सूत्रों की मानें तो विजय और रश्मिका अगले साल फरवरी 2026 में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि, दोनों ने अब तक अपने रिश्ते पर सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं दिया है।

गौरतलब है कि रश्मिका मंदाना पहले कन्नड़ अभिनेता रक्षित शेट्टी के साथ सगाई कर चुकी थीं, लेकिन 2018 में यह रिश्ता टूट गया। इसके बाद रश्मिका ने खुद को पूरी तरह काम पर केंद्रित कर लिया। वहीं विजय देवरकोंडा का नाम भी कई बार दूसरी अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा गया, लेकिन उनकी सहजता और केमिस्ट्री सिर्फ रश्मिका के साथ ही सबसे गहरी दिखाई दी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Box Office Collection: ‘भूत बंगला’ का जलवा कायम, ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की हालत खराब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर जहां एक तरफ अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ शानदार प्रदर्शन कर रही है, वहीं नई...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Nia Sharma के हॉट लुक ने फैंस को बनाया दीवाना, फोटोशूट ने ढाया कहर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। निया शर्मा Nia Sharma टीवी...

बाजार में बढ़े नकली 500 रुपये के नोट, RBI रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, ऐसे करें पहचान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय बाजार में नकली नोटों को...

IPL 2026 Final कब और कहां खेला जाएगा? RCB vs GT खिताबी मुकाबले की पूरी डिटेल जानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 का इंतजार अब अपने...

हीटवेव में उल्टी-दस्त को न समझें मामूली, इस प्राकर रखें अपना ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भीषण गर्मी और हीटवेव के...

Ravivar Mantra: रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵