back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कार्तिक आर्यन और विद्या बालन ने कराया भूल भुलैया 3 का पोस्टर शूट, फैंस हुए एक्साइटेड

फिल्म 'भूल भुलैया 3' को लेकर कार्तिक आर्यन और विद्या बालन फोटोशूट के लिए सेट पर पहुंचे। फिल्म को देखने के लिए फैंस की एक्साइटमेंट भी काफी बढ़ गई है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ की सुपरहिट परफॉर्मेंस के बाद अब फिल्म ‘Bhool Bhulaiyaa 3’ में अपने फैंस को डराने वाले हैं। इस फिल्म का पहला और दूसरा पार्ट सुपरहिट रहा है। तीसरे पार्ट से भी फैंस को खास उम्मीदें हैं। इस फिल्म को देखने के लिए फैंस भी काफी एक्साइटेड है। बता दें कि, कार्तिक आर्यन और विद्या बालन फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ के पोस्टर सूट के लिए सेट पर नजर आए।

कार्तिक आर्यन और विद्या बालन का नया अवतार 

कार्तिक आर्यन पोस्टर शूट के दौरान सेट पर फिल्म ‘रूह बाबा’ के लुक में नजर आए जो उनकी पिछली फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ की याद दिलाती है। विद्या बालन के लुक की बात करें तो एक्ट्रेस काले कलर की साड़ी में नजर आईं। विद्या बालन अपनी पहली फिल्म ‘भूल भुलैया’ में अवनी उर्फ मंजुलिका के किरदार में नजर आई थीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने लोगों को खूब डराया था। इसके बाद विद्या बालन फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ का हिस्सा नहीं रही थीं। इस फिल्म में तब्बू ने मंजुलिका का किरदार निभाया था।

फैंस को है फिल्म का इंतजार 

कार्तिक आर्यन और विद्या बालन के फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि, इस फिल्म को अनीस बज्मी डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके अलावा कार्तिक आर्यन भूत भगाने वाले ‘रूह बाबा’ का किरदार निभाएंगे। वहीं, विद्या बालन भी अपने पुराने किरदार में जान फूंकती नजर आएंगी।

पिछले दो पार्ट भी थे मजेदार 

फिल्म ‘भूल भुलैया’ में विद्या बालन और अक्षय कुमार ने अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में डर और कॉमेडी का भरपूर तड़का था। वहीं, फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ भी एक ब्लॉकबस्टर फिल्म रही है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी ने अहम भूमिका निभाई थी। अब फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ में कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी जैसे कलाकार नजर आएंगे। विद्या बालन एक बार फिर से फिल्म में मंजूलिका का किरदार दोहराने वाली हैं। फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

प्रियदर्शन-अक्षय की जोड़ी 14 साल बाद लौट रही है, ‘भूत बांग्ला’ इस दिन होगी रिलीज

नई दिल्ली/रफ्तार डेेेस्क। सुपरस्टार अक्षय कुमार और मशहूर निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी 14 साल बाद फिर से बड़े पर्दे पर लौट रही है। प्रियदर्शन...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...