नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इस समय अपनी फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी दौरान कार्तिक आर्यन और फिल्म मेकर करण जौहर दोनों के बीच हुई अनबन पर एक्टर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। फिल्म दोस्ताना 2 को लेकर करण जौहर ने जानवी कपूर, कार्तिक आर्यन और लक्ष्य लालवानी को मुख्य भूमिका में रखने की बात कही थी। बाद में मेकर्स की तरफ से यह जानकारी दी गई थी कास्ट को दोबारा से चुना जाएगा। तब से यह प्रयास लगाया जा रहा है कि कल के कार्य और करण जौहर के बीच अनबन चल रही है।
तब भी चुप था अभी भी चुप हूं
इस मामले में कार्तिक आर्यन ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया है कि, यह बात काफी पुरानी हो चुकी है कई बार मिसकम्युनिकेशन की वजह से यह सिचुएशन आ जाती है और बात को बढ़ा चढ़ाकर बताया जाता है। जब यह खबर आपकी तरह फैलने लग गई, तब भी मैं चुप था और अभी भी चुप हूं। मैं अपना सारा फोकस अपने काम पर करता हूं इस तरह का विवाद होता है तो चुप रहना पसंद करता हूं। क्योंकि इसमें शामिल होकर मैं किसी को कुछ साबित नहीं करना चाहता।
अनबन खत्म होने की खबरें
इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ़ मेलबर्न के दौरान करण जौहर में कार्तिक आर्यन की खूब तारीफ की, इसके बाद दोनों की लड़ाई खत्म होने की खबरें बनी हुई थी। करण जौहर ने तारीफ करते हुए कहा था कि, “कार्तिक की फिल्में देश के साथ गहराई से जुड़ी हुई हैं और हमेशा सिनेमाघरों में इतनी एक्साइटमेंट वापस लाती हैं उसे और ज्यादा पावर मिले। सिनेमा में उनका योगदान हमेशा जारी रहे शाबाश, कार्तिक।”
कार्तिक आर्यन का वर्क फ्रंट
कार्तिक आर्यन इस समय अपनी फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के प्रमोशन में काफी बिजी हैं। वह फिल्म सिनेमा घर में 14 जून को रिलीज होने वाली है। इसके बाद एक्टर के पास फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ भी है। इस फिल्म में वह विद्या बालन तृप्ति डिमरी के साथ मुख्य भूमिका में रहेंगे।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार–




