back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bobby Deol : सुपरहिट फिल्मों से दोबारा कमबैक करने वाले बॉबी अपने फैंस पर भड़के, वीडीओ हुआ वायरल

आखिर बॉबी देओल को ऐसा क्या हुआ जो फैंस के साथ ऐसा व्यवहार किया, इसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है...

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ में बॉबी देओल के काम की खूब तारीफ हो रही है। उनकी फिटनेस और एक्टिंग ने लोगों को दीवाना बना दिया है। चंद मिनटों के किरदार निभाकर बॉबी ने पूरी पिक्चर पर अपनी छाप छोड़ी। ‘आश्रम’ वेब सीरीज के बाद बॉबी की ‘एनिमल’ सुपरहिट हो गई। इसलिए अब इनकी कीमत काफी बढ़ गई है। वो कहते हैं ना कि सफलता सिर चढ़कर बोलती है। फैंस भी सोच रहे हैं कि क्या बॉबी को कुछ हो गया है। बॉबी का एक वायरल वीडियो इसी बात को साबित करता है।

बॉबी देओल ने किया फैंस से अभद्र व्यवहार-

बॉबी देओल 14 दिसंबर को एयरपोर्ट पहुंचे थे। उन्हें देखते ही पैपराजी उन्हें कैमरे में कैद करने के लिए दौड़ पड़े। साथ ही फैंस ने बॉबी को देखते ही घेर लिया। ब्लैक प्रिंटेड शर्ट, ब्लैक पैंट, गॉगल्स में वह हमेशा की तरह हैंडसम लग रहे थे, लेकिन वह बहुत जल्दी में दिख रहे थे। वह अपनी टीम के साथ तेजी से चल रहे थे। तभी एक फैन उनके पास आता है और बॉबी उसे धक्का देकर दूर कर देते हैं। उनके व्यवहार से नेटिज़न्स हैरान हैं। पैपराजी ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है।

अभद्र व्यवहार का वीडियो हुआ वायरल-

बॉबी देओल के इस वीडियो पर नेटिज़ेंस ने कमेंट कर उनकी आलोचना की है। एक ने कहा, ’25 साल में एक हिट फिल्म देने के बाद अभिनेता फैंस के साथ इस तरह व्यवहार करते हैं। दूसरे ने लिखा कि ”सफलता उसके सिर चढ़ गई है।” नेटिजन्स ने ये भी पूछा है कि ”बॉबी को लॉर्ड क्यों कहा जाता है।’ इससे पहले बॉबी देओल के भाई सनी देओल का भी ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ था। फिल्म ‘गदर-2’ की सफलता के बाद सनी देओल की भी काफी आलोचना हुई थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

Bobby Deol Birthday: काम नहीं मिला तो बने DJ, खलनायक बन पलटी किस्मत-ऐसे बने ‘लॉर्ड बॉबी’

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। बॉबी देओल का नाम आते ही फैंस के सामने दो...
spot_img

Latest Stories

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...

Astro Today 5 April 2026: मकर राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵