नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी मुंबई के जिओ वर्ल्ड सेंटर में हुई। इस दौरान दुनिया के कोने-कोने से मेहमान इस ग्रैंड वेडिंग का हिस्सा बने। इस बीच दो शख्स ऐसे थे जो बिन बुलाए बाराती की तरह अनंत-राधिका की शादी में शामिल हुए। पुलिस ने दोनों को अपनी गिरफ्त में लिया। इन दोनों शख्स के नाम व्यंकटेश अलूरी और लुकमान शेख है। दोनों आरोपी 23 नंबर गेट से अंदर घुसने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान सिक्योरिटी के नजर में आ गए।
सिक्योरिटी ने पूछा निमंत्रण बार कोड
सिक्योरिटी गार्ड ने बारकोड आमंत्रण दिखाने को कहा, लेकिन किसी भी तरह वह बचकर भाग निकला। इसके बाद आरोपियों ने गेट नंबर 19 से अंदर घुसने की कोशिश की तब वह पकड़ा गया और हिरासत में ले लिया गया। आरोपी लुखमान शेख को 10 नंबर गेट से चोरी छुपे घुसने के आरोप में पकड़ा गया। वहीं दूसरा आरोपी शेख खुद को यूट्यूब चैनल का रिपोर्टर बता रहा था, जिसके पास वैलिड पास भी नहीं था।
पुलिस ने मामला किया दर्ज
अवैध रूप से अंबानी परिवार की शादी में घुसने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि, दोनों आरोपी शादी में शामिल होने के लिए आंध्र प्रदेश से आए थे। फिलहाल, पुलिस ने दोनों को नोटिस देने के बाद रिहा कर दिया है। पिछली बार भी अंबानी परिवार की दो शादियों में ऐसा ही हुआ था जब बिन बुलाए बाराती घुस आए थे। इस वजह से आनंद अंबानी की शादी में मुकेश अंबानी ने टाइट सिक्योरिटी रखी थी।
आशीर्वाद समारोह में पहुंचे थे पीएम मोदी
12 जुलाई 2024 को अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी थी। वेडिंग सेलिब्रेशन में देश-विदेश के मेहमान शामिल हुए थे। वहीं आशीर्वाद समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे। पीएम मोदी के अलावा कई राजनीतिक हस्तियां मौजूद रही और दोनों जोड़े को आशीर्वाद दिया। अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी अब तक की सबसे यादगार और महंगी शादी है। इस शादी में हर एक फंक्शन को न केवल अंबानी परिवार ने बल्कि बॉलीवुड सितारों में भी खूब इंजॉय किया।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार-




