back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

टीवी की क्वीन Ekta kapoor जो टीवी, रियलिटी शो से फिल्मों तक जिसे छूती है वो बन जाता है सोना

टीवी की क्वीन कही जानेवाली जितेंद्र कपूर की बेटी जिसका हर आज बॉलीवुड के हर फील्ड में नाम है, जिसने टीवी हो या ओटीटी या फिल्में जिस प्रोजेक्ट को छूया उसे सोना बना दिया।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड से लेकर टीवी ओटीटी तक अपने काम से पहचान बनाने वाली इस लेडी बॉस के लिए ये कहना गलत नही होगा कि, इन्होनें जिस भी फील्ड में हाथ लगाया चाहे वो टीवी हो या फिल्में या ओटीटी जैसे सीरीज हर फील्ड में माहिर जिस प्रोजेक्ट को छूती हैं सोना बना देती है। आइए आज जानते है एकता आर कपूर के बारे में जिनकी जर्नी में पिता के बॉलीवुड में होते हुए अपने दम पर हासिल किया नेम और फेम 

वैसे तो इंडस्ट्री में कई डायरेक्टर, प्रोड्यूसर व एक्टर ऐसे हुए जों आए और चले भी गए, लेकिन लंबा वहीं टिका जिसने जिसने पब्लिक की पसंद को बारिकी से घोट के पिया। जिसमें इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम है एकता कपूर का। जिसकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। ये हर फील्ड में एक्सपर्ट है फिर वो चाहे टीवी हो या फिल्म सब में अपनी पैठ जमानेवाली लेडी बॉस एकता कपूर की जर्नी के बारे में बताते है। 

सबसे खास एकता कपूर एक मिक्स पैकेट, जिन्होंने दर्शकों के पसंद के हिसाब से उन्हें कंटेंट दिखाया। फिर वो डेली सोप हो या रियलिटी शोज एकता ने कई बड़े बजट वाली फिल्मों तक काम किया है। दुनिया में भी उन्होंने काबिल-ए-तारीफ काम किया सालों पहले ही डिजिटल युग की ताकत को समझ तुलसी, पार्वती, प्रेरणा जैसे आईकॉनिक किरदार बना हर तरह से एकता आर कपूर ने एंटरटेनमेंट की दुनिया पर अपना कब्जा किया । उनके द्वारा बनाए गए डेली सोप ने टीवी की दुनिया को ही बदल दिया । जिसमें वे किरदार को अपने तरह से ढाल दी । 

बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट

फिल्मों की बात करें तो द डर्टी पिक्चर जैसी मूवी बनाकर तो पूरे देश में सनसनी फैला दी थी। जो ना केवल मार्केट में सुपरहिट रही बल्कि समीक्षकों को भी उनका काम पसंद आया। आज की इंडस्ट्री के कुछ लीडिंग एक्टर्स के लिए एकता कपूर गेम चेंजर साबित हुई है। 

किरदार भी यादगार

फिल्मों में उनके गढ़े किरदारों की बात करें तो ड्रीम गर्ल जिसमें पूजा बन आयुष्मान खुराना ने गहरी छाप छोड़ी बता दें कि यह उनके करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बनकर सामने आई थी। 

एकता कपूर की हालिया फिल्म

हाल ही में रिलीज हुई नई फिल्म क्रू भी बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू बिखेर रही है, जिसे एकता ने प्रोड्यूसर के रूप में अपना लोहा मनवाया । 

रियालिटी शो और एकता कपूर

रियलिटी शो की दुनिया में भी उन्होंने सबसे यूनिक शोज जैसे लॉक अप के साथ अपना नाम कमाया इसमें इसी शो के जरिए देश को मुनव्वर फारुकी जैसा टेलेंट मिला । 

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चमकीं

अंतरराष्ट्रीय स्तर प्रेस्टीजियस एमी अवार्ड से नवाजी जा चुकी एकता ने टीवी और एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपने योगदान के लिए वैरायटी के 500 ग्लोबल एंटरटेनमेंट लीडर्स की लिस्ट में भी जगह बनाई ।

Advertisementspot_img

Also Read:

प्रियदर्शन-अक्षय की जोड़ी 14 साल बाद लौट रही है, ‘भूत बांग्ला’ इस दिन होगी रिलीज

नई दिल्ली/रफ्तार डेेेस्क। सुपरस्टार अक्षय कुमार और मशहूर निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी 14 साल बाद फिर से बड़े पर्दे पर लौट रही है। प्रियदर्शन...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...