नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। एकता कपूर का शो नागिन सुपरहिट रहा है अब तक 6 सीजन रिलीज हो चुके हैं। अब एकता कपूर सातवें सीजन की तैयारी कर रही हैं। एकता कपूर ने अपने सोशल मीडिया के जरिए नागिन 7 के अपडेट को फैंस के साथ शेयर किया है। जब से एकता कपूर ने नागिन 7 की अनाउंसमेंट की है तब से लोग लीड एक्ट्रेस के बारे में जानना चाहते हैं। फिलहाल अभी इस बात पर मिस्ट्री बनी हुई है की एकता कपूर नागिन बनने का चांस किस देने वाली हैं।
प्रियंका चाहर चौधरी
एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी नागिन सीजन 7 में लीड रोल प्ले कर सकती है ऐसी खबर सुर्खियों में बनी हुई है। एक्ट्रेस को इस रोल के लिए अप्रोच किया गया था। सामने आई खबर के मुताबिक प्रियंका ने इस रोल के लिए मना कर दिया है। ऐसा भी हो सकता है की एक्ट्रेस बाद में अपना मन बदल सकती हैं।
अनिता हसनंदानी
टीवी एक्ट्रेस अनिता हसनंदानी नागिन के कई सीजन में नजर आ चुकी हैं। नागिन सीजन 7 में भी उनके होने की खबर सामने आ रही है। हाल ही में अनीता ने नागिन वाले लुक में एक फोटो भी शेयर की थी। तस्वीर को देखने के बाद यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह नागिन बन सकती हैं।
रुबीना दिलैक
टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक को लेकर भी ऐसी खबर सामने आ रही है कि वह नागिन 7 में नजर आ सकती हैं। बता दें कि, रुबीना ने हाल ही में एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसमें उन्होंने स्नेक स्टाइल नेक पीस पहना हुआ है। इसे देखने के बाद यह उम्मीद की जा रही है की एक्ट्रेस नागिन सीरियल में नजर आ सकती हैं।
मेल एक्टर्स
नागिन सीरियल में मेल एक्टर्स की बात करें तो कई नाम सामने आ चुके हैं जिसमें प्रतीक सहजपाल, मोहसिन खान और शहजादा धामी भी शामिल हैं। फिलहाल शो की स्टार कास्ट को लेकर अभी कोई ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।





