नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । छोटे पर्दे के मशहूर अभिनेता आशीष कपूर, जो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और ‘सरस्वतीचंद्र’ जैसे धारावाहिकों में अपनी दमदार भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं, इन्हें दिल्ली पुलिस ने बलात्कार के एक गंभीर आरोप में पुणे से गिरफ्तार किया है। पीड़िता एक पेशेवर महिला है, जो गुरुग्राम में निवास करती है। पुलिस के अनुसार, यह घटना अगस्त के दूसरे सप्ताह की है, जब दिल्ली के सिविल लाइंस क्षेत्र में आयोजित एक हाउस पार्टी के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर महिला के साथ बाथरूम में जबरदस्ती की।
पहले कई नाम, अब केवल आशीष कपूर पर आरोप
दिल्ली पुलिस ने बताया कि 11 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शुरुआत में शिकायत में आरोपी के साथ कुछ अन्य लोगों के नाम भी शामिल थे, लेकिन बाद में पीड़िता ने बयान में संशोधन कर केवल आशीष कपूर को मुख्य आरोपी बताया।
गोवा से लेकर पुणे तक चली पुलिस की खोज
पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार जगह बदल रहा था। पहले वह गोवा में देखा गया, लेकिन गिरफ्तारी से चंद घंटे पहले वहां से भाग निकला। आखिरकार उसे पुणे में एक दोस्त के घर से गिरफ्तार कर लिया गया।
जांच जारी, कानूनी राय ली जा रही
पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और कानूनी सलाह भी ली जा रही है। CCTV फुटेज और चश्मदीदों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि पीड़िता और आशीष की पहचान इंस्टाग्राम पर हुई थी। दोनों में बातचीत बढ़ी और अगस्त की एक पार्टी में मुलाकात हुई। आरोप है कि इसी पार्टी में, आशीष ने बाथरूम में ले जाकर जबरदस्ती की।दिल्ली पुलिस को जब पता चला कि आरोपी गोवा में है, टीम तुरंत वहां पहुंची, लेकिन वो वहां से पहले ही निकल चुका था। बाद में उसे पुणे में एक दोस्त के घर से पकड़ा गया। इसमें पुलिस का कहना है कि, केस में अब CCTV फुटेज, गवाहों और फोन चैट्स की भी जांच की जा रही है। साथ ही कानूनी राय लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
आशीष कपूर का करियर एक नजर में
धारावाहिक भूमिका
ये रिश्ता क्या कहलाता है समर की भूमिका
देखा एक ख्वाब युवराज उदयवीर
सरस्वतीचंद्र प्रमोद
मोलक्की – रिश्तों की अग्निपरीक्षा मुख्य नायक





