नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म ‘जाट’ को लेकर फैंस के मन में काफी ज्यादा उत्सुकता देखने को मिल रही है। लगतार फिल्म से जुड़ी कोई न कोई अपडेट सामने आ रही हैं। अब तक फिल्म के ट्रेलर और गानों ने दर्शकों को बंधे रखा है। वहीं अब फिल्म का टाइटल सॉन्ग ‘जाट’ रिलीज हो गया है। इस गाने में सनी देओल का एक अलग अंदाज देखने को मिल रहा है।
सनी देओल लुक
फिल्म का टाइटल सॉन्ग ‘जाट’ के शुरूआत में ही काफी लोग एक मैदान में नजर आ रहे हैं। तभी सनी देओल की एंट्री होती है एक्टर कुर्ता और पैजामा पहने हुए हैं साथ ही पगड़ी भीलगाएं हुए हैं। गाने में आगे एक्टर एक कुर्सी पर बैठ कर गाने के बोल गाते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही गाने में एक्टर का दमदार जाट वाला स्वेग नजर आ रहा है। गाने में आगे एक्टर कई बार अपना लुक भी बदलते हुए भी नजर आ रहे हैं। इस गाने में उनका एक अलग अंदाज लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
सनी देओल, रणदीप हुड्डा की फिल्म ‘जाट’ 10 अप्रैल सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। वहीं फिल्म का ट्रेलर देख कर फैंस ये अंदाजा लगा रहे हैं कि फिल्म काफी अच्छा कलेक्शन करेगी। क्योंकि गदर-2 के बाद वो सनी देओल का जादू बड़ी स्क्रीन पर दोबारा देखने को मिलेगा। इस फिल्म में एक बार फिर उनका वहीं धमाकेदार एक्शन देखने को मिलेगा। वहीं इन दिनों एक्टर अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं।
फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक्टर का कई सारा इंटरव्यू भी सामने आ रहा है। आपको बता दें कि गोपीचंद मलिनेनी के द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सनी देओल के अलावा रिजीना कैसांड्रा, उर्वशी रौतेला, विनीत सिंह कुमार, सईयामी खेर, राम्या कृष्णा और जगपति बाबू जैसे कलाकार भी नजर आने वाले हैं वहीं, फिल्म में रणदीप हुड्डा विलेन के किरदार में हैं।





