back to top
17.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रामनवमी के दिन रिलीज हुआ फिल्म Jaat का नया गाना, वाराणसी के नमो घाट पर Sunny Deol ने किया लाइव परफॉर्मेंस

सनी देओल इस समय अपनी फिल्म 'जाट' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। तो वहीं बीते दिन रामनवमी के अवसर पर वाराणसी नमो घाट प्रमोशन के लिए गए थे।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सनी देओल अपनी फिल्म ‘जाट‘ का प्रमोशन करने के लिए वाराणसी नमो घाट पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ एक्टर रणदीप हुड्डा भी नजर आए। वहां ‘जाट’ की टीम ने मिलकर रामनवमी का उत्सव मनाया। इसके साथ थी फिल्म ‘जाट’ का नया गाना ओ रामा श्री रामा’ भी रिलीज किया।

नमो घाट पर लाइव परफॉर्मेंस 


सनी देओल और रणदीप हुड्डा ने फिल्म ‘जाट’ के नए गाने पर नमो घाट पर लाइव परफॉर्मेंस दिया। इसके साथ ही फिल्म के सभी टीम मेंबर ने वहां मौजूद लोगों से मुलाकात की और अपनी फिल्म के बारे में उन्हें बताया।

गाने में नजर आया दमदार लुक


फिल्म ‘जाट’ के गाने की बात करें तो गाने में देखा जा सकता है कि सनी देओल निकल रहे एक जुलूस के बीच चलते हैं। वहीं मौजूद लोग श्रीराम के बारे में गा रहे हैं और झूमकर नाच रहे हैं। इस गाने में सनी देओल का दमदार लुक और उनके भक्त अंदाज देखने को मिला। आपको बता दें कि थमन एस. ने इस गाने का म्यूजिक तैयार किया है, जो एनर्जी से भरपूर है। इसमें अद्वितीय वोज्जला और श्रुति रंजनि के गाने के बोल लिखे है।रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया पर छा गया है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म


फिल्म ‘जाट’ की बात करें तो या फिर 10 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्सुकता दिखा रहे हैं। सनी देओल अक्सर ऐसी फिल्में बनाते हैं जिसमें दमदार एक्शन दिखाई देता है तो वहीं एक बार फिर दर्शकों को एक्टर का वही अवतार देखने को मिलेगा। सनी देओल ने बॉलीवुड में कम बैक करके ‘गदर 2’ रिलीज की फिल्म ने जबर्दस्त कमाई की। तो वहीं अब फिल्म जाट को लेकर फिर अंदाजा लगाया जा रहा है की फिल्म जबरदस्त कमाई कर सकती है। हालांकि यह तो आने वाले दिनों में ही पता चलेगा की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट होती है या सुपरहिट।

Advertisementspot_img

Also Read:

शादी की दूसरी सालगिरह पर रणदीप-लिन की बड़ी घोषणा: जल्द होंगी खुशियों की दस्तक

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी व एक्ट्रेस एंटरप्रेन्योर लिन लैशराम ने अपनी दूसरी शादी की सालगिरह पर...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵