नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। आंध्र प्रदेश सरकार ने अपना बड़ा फैसला सुनाते हुए तीन आईपीएस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया। बता दें कि, मुंबई की एक्ट्रेस Kadambari Jethwani के खिलाफ गलत गिरफ्तारी और उत्पीड़न के मामले को लेकर किया गया है। अभिनेत्री का यह भी आरोप है कि उन्हें बिना किसी उचित जांच के गिरफ्तार और परेशान किया गया। सस्पेंड हुए अधिकारियों में डीजी रैंक के अधिकारी भी शामिल हैं।
ये तीन अधिकारी हुए सस्पेंड
इस मामले में जिन तीन अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है उनका नाम प्रमुख पी. सीताराम अंजनेयुलु, विजयवाड़ा के पूर्व पुलिस आयुक्त कांथी राणा टाटा और विजयवाड़ा पुलिस उपायुक्त विशाल गुन्नी है। बता दें कि, अभिनेत्री का आरोप है कि पिछली सरकार के दौरान इन पुलिस अधिकारियों द्वारा उन्हें धमकी दी गई थी। एक्ट्रेस को कहा गया कि यदि उन्होंने शीर्ष अधिकारी के खिलाफ जो मामला दर्ज कराया है उसे वापस नहीं लिया तो उन्हें इसका परिणाम भुगतना होगा।
क्यों सस्पेंड हुए अधिकारी
अभिनेत्री ने पिछली YSR कांग्रेस पार्टी के नेता और फिल्म निर्माता के.वी.आर. विद्यासागर को एक्ट्रेस की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया था। शिकायत में उन पर धोखाधड़ी का आरोप भी लगाया गया था। इसके बाद दो अधिकारियों को अभिनेत्री को गिरफ्तार करने का आदेश दिया गया था। हालांकि, इस दौरान एक्ट्रेस के खिलाफ कोई मामला भी दर्ज नहीं था। सूत्रों के अनुसार, अभिनेत्री पर 2 फरवरी सुबह 6:30 बजे मामला दर्ज किया गया था। वहीं, अधिकारी अंजनेयुलु ने FIR दर्ज करने से पहले ही कांथी राणा टाटा और विशाल गुन्नी को अभिनेत्री की गिरफ़्तारी का आदेश दे दिया था।
परेशान करने के लिए दर्ज किया झूठा केस – कादंबरी जेठवानी
अब इस मामले में अभिनेत्री ने खुलकर बातचीत की है। एक्ट्रेस ने बताया है कि, उनके खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया गया है और उन्हें परेशान किया गया है। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि, उनके बुजुर्ग माता-पिता को अपमानित किया गया और उन्हें अवैध तरीके से गिरफ्तार किया गया।





