नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईशा देओल बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपना अच्छा अभिनय कर चुकी हैं। अब उन्होंने अपनी फिल्म ‘दस’ के प्रमोशन के दौरान हुई घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि एक शख्स ने कैसे उन्हें गलत तरीके से छुआ जिसके बाद उन्होंने उसको भीड़ में ही सबक सिखाया।
2005 में आई फिल्म ‘दस’ की थी घटना
द मेल फेमिनिस्ट के एक एपिसोड में ईशा देओल ने अपने साथ हुई छेड़खानी पर बात करते हुए इसका खुलासा किया। उन्होने बताया कि, ‘यह घटना पुणे में ‘दस’ के प्रमोशनल इवेंट के दौरान हुई थी। जहां संजय दत्त, सुनील शेट्टी, जायद खान और अभिषेक बच्चन सहित कई सेलेब्स मौजूद थे। जब मैं प्रमोशन के दौरान एंटर कर रही थी तब एक शख्स ने भीड़ का फायदा उठाते हुए मुझे गलत तरीके से छुआ। हालांकि उसे समय मेरे आस-पास काफी बाउंसर खड़े थे लेकिन मैंने उस शख्स का हाथ पकड़ा और अपनी ओर खींच कर जोरदार एक तमाचा दिया।’
एक्ट्रेस ने कहा ऐसी घटनाओं को नहीं करना चाहिए इग्नोर
इस घटना के बारे में बात करते हुए ईशा देओल ने आगे कहा कि, ‘मुझे गुस्सा बहुत काम आता है मैं कभी भी गुस्सा नहीं करती। लेकिन अगर कोई मेरी सहनशीलता से बढ़ कर कुछ करता है, तो मैं रिएक्ट करती हूं। मेरे साथ ही नहीं अगर किसी भी महिला के साथ ऐसी घटना हो रही हो तो उसे आगे आकर बोलना चाहिए और उस इंसान को सबक सिखाना चाहिए।’
एक्ट्रेस ने दिया महिलाओं को सलाह
इसके आगे एक्ट्रेस ने महिलाओं को सलाह देते हुए कहा कि,’पुरुष हमसे शारीरिक रूप में मजबूत होते हैं इसके कारण कभी भी डरना नहीं चाहिए। मेरा मानना है कि महिलाएं स्ट्रॉन्ग होती हैं उन्हें इस तरह की घटना को बर्दाश्त नहीं करना चाहिए।
18 साल की उम्र में धर्मेद्र कराना चाहते थे ईशा की शादी
ईशा देओल ने अपने इंटरव्यू में पिता धर्मेंद्र के बारे में भी बात करते हुए काई बातों का खुलासा किया हैं। उन्होंने बताया कि, ‘मैं फिल्म करू ये पापा को नहीं पसंद था बल्की वो तो मुझे फिल्मों में आने ही नहीं देना चाहते थे। क्योंकि वो एक रुढ़िवादी सोच के थे क्योंकि वह पंजाबी थे। वो चाहते थे कि मैं जल्द से जल्द शादी कर लू। जबकि उस समय मेरी उम्र केवल 18 साल की थी। मैं उन्हें गलत नहीं कहूंगी क्योंकि यह उनकी कंडिशन थी वह उस सोच से आते थे। उनके परिवार की औरतें की परवरिश शायद इस प्रकर ही हुई थी। लेकिन मेरे घर में मेरी परवरिश उसके बिलकुल अलग थी। मैंने हमेशा मेरी मां को फिल्मों में एक्टिंग करते देखा है और मैं भी कुछ करना चाहती थी।’
12 साल बाद पति से हुआ तलाक
एक्ट्रेस के वर्कफ्रांट की बात करें तो उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। उनकी एक्टिंग और फिल्में आज भी लोगों को काफी पसंद आती है। वहीं, एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो, ईशा देओल ने 2012 में बिजनेसमैन भरत तख्तानी से शादी की थी और वह दो बेटियों की मां हैं। हालांकि उन्होंने इसी साल फरवरी 2024 में अपने पति से अलग होने का अनाउंसमेंट भी किया था।




