नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस साल बॉलीवुड में फिल्मों का तड़का लगने वाला हैं। इसी के साथ ही कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। जो इंटरटेनमेंट, एक्शन और कॉमेडी से भरपूर होगी। दर्शकों का इंतजार भी खत्म होता दिख रहा है।
इमरजेंसी
कंगना रनौत की इमरजेंसी के डायरेक्टर, राइटर और प्रोड्यूसर हैं। यह फिल्म अगले साल 25 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। कंगना ने इस फिल्म के लिए संसदीय कार्यालय को पत्र भेजकर संसदीय कारणों के लिए शूटिंग की अनुमति मांगी थी। ये फिल्म 25 जून 2023 को सिनेमा घरों में रिलीज होगी।
सत्यप्रेम की कथा
सत्यप्रेम की कथा एक रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म है। फिल्म का नाम पहले सत्यनारायण की कथा था, लेकिन विवाद के बाद इसे बदलकर सत्यप्रेम की कथा कर दिया गया। इसमें कार्तिक आर्यन को “सत्यप्रेम” और कियारा आडवाणी को “काता” देसाई कहा जाता है। यह दूसरी बार है जब कियारा और कार्तिक ने स्क्रीन साझा की है। ये फिल्म 29 जून 2023 पर्दे पर रिलीज होगी।
एनिमल
रणबीर कपूर द्वारा निर्देशित एनिमल एक एक्शन से भरपूर गैंगस्टर ड्रामा है। इसमें रणबीर कपूर के अलावा रश्मिका मंदाना, परिणीति चोपड़ा और अनिल कपूर भी नजर आएंगे। ये फिल्म 11 अगस्त 2023 को रिलीज होगी।
पुष्पा- पार्ट 2
“पुष्पा पार्ट 1” की सफलता के बाद अब “पुष्पा पार्ट 2” सिनेमाघरों में जल्द आने वाली है। यह फिल्म 2023 के अंत में सिनेमाघरों में दस्तक देगी और दर्शकों इसका बेसब्री से इंतजार है।
बड़े मियां- छोटे मियां
इस फिल्म में अक्षय कुमार, जान्हवी कपूर और टाइगर श्रॉफ होंगे। यह फिल्म एक एक्शन फिल्म बताई जा रही है, जिसका अंदाजा आप एक्टर्स से ही लगा सकते हैं। यह 22 दिसंबर को रिलीज होगी।
सैम बहादुर
सैम बहादुर भारत के पहले मार्शल सैम मानकशॉ, आर्मी चीफ ऑफ स्टाफ की जीवनी पर आधारित है। फिल्म के टीज़र में विक्की कौशल को भारतीय सेना की वर्दी में दिखाया गया है। मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
टाइगर 3
सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म टाइगर 3 नवंबर में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। सलमान खान हमेशा ईद पर अपनी फिल्में रिलीज करते हैं, लेकिन इस बार वह ईद के साथ-साथ दिवाली पर भी अपने फैन्स को तोहफा देने के लिए तैयार हैं। यह फिल्म 10 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।




