back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Republic Day: फिल्मों में आर्मी अफसर बने ये 5 सुपरस्टार, एक ने तो राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता

आज हर कोई देशभक्ति में मग्न हैं यहां तक बॉलीवुड में कई फिल्मों में भी इसका जादू देखने को मिला। बॉलीवुड और साउथ के कई सुपरस्टार ऐसे भी हैं जो फिल्मों में सेना अधिकारी बन चुके हैं।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । सिनेमा में अभिनेता अक्सर पुलिस, वकील या फिर अलग-अलग पेशों के किरदार निभाते हैं, लेकिन आर्मी अफसर की भूमिका निभाना हर किसी के बस की बात नहीं होती। आइए जानते हैं ऐसे ही 5 सितारों के बारे में जिन्होंने फिल्मों में आर्मी अफसर का किरदार निभाया और दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई।

1) शाहरुख खान – ‘जब तक है जान’

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ने अब तक पुलिस का किरदार नहीं निभाया, लेकिन उन्होंने बड़े पर्दे पर आर्मी अफसर की भूमिका निभाई है। फिल्म ‘जब तक है जान’ में शाहरुख ने सेना अधिकारी का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा थीं।

2) अक्षय कुमार – ‘हॉलीडे: ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी’

खिलाड़ी अक्षय कुमार ने 2014 में रिलीज हुई फिल्म ‘हॉलीडे: ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी’ में आर्मी अफसर की भूमिका निभाई थी। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इस फिल्म में अक्षय के साथ सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आई थीं।

3) सिद्धार्थ मल्होत्रा – ‘अय्यारी’

2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘अय्यारी’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी आर्मी अफसर का किरदार निभाया था। इस फिल्म में रकुलप्रीत सिंह और मनोज वाजपेयी भी मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफल नहीं हो पाई थी।

4) विकी कौशल – ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’

विकी कौशल ने ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ में आर्मी अफसर के किरदार से दर्शकों का दिल जीत लिया। यह फिल्म 2016 में उरी में हुए आतंकवादी हमले और उसके बाद हुए सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित थी। फिल्म में विकी के साथ यामी गौतम, मोहित रैना, परेश रावल और कृति कुल्हारी भी थे।

विकी कौशल ने इस फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता था, जिससे यह भूमिका और भी यादगार बन गई।

5) अल्लू अर्जुन – ‘ना पेरू सूर्या ना इल्लू इंडिया’

दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री के स्टाइलिश स्टार अल्लू अर्जुन ने फिल्म ‘ना पेरू सूर्या ना इल्लू इंडिया’ में आर्मी अफसर का किरदार निभाया था। इसमें अल्लू अर्जुन एक ऐसे व्यक्ति की भूमिका में थे जो समाज की बुराइयों को मिटाने के लिए संघर्ष करता है

Advertisementspot_img

Also Read:

सिर्फ ‘धुरंधर’ में ही नहीं, इन फिल्मों में भी Akshaye Khanna ने निभाया है बेहतरीन रोल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) इस समय अपनी फिल्म 'धुरंधर' को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने फिल्म 'धुरंधर' में...
spot_img

Latest Stories

अप्रैल महीने में जरूर खाएं ये सुपरफूड्स, सेहत रहेगी अच्छी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल आते ही समझो गर्मियां...

Chardham Yatra 2026: ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत, जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में होने वाली Chardham Yatra...

RR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स से टकराएंगे राजस्थान रॉयल्स, जानिए मैच के दौरान कैसी रहेगी पिच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला राजस्थान...

Sonam Kapoor बनी दूसरी बार मां, बेटे को दिया जन्म, खुद पोस्ट शेयर करके दी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵