नई दिल्ली / रफ्तार डेस्क । जनवरी का यह सप्ताह OTT प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट देखने वालों के लिए खास साबित होने वाला है। 19 से 23 जनवरी तक कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होंगी। जिसमें दर्शकों को रोमांस, थ्रिलर, सस्पेंस और एक्शन देखने को मिलेगा। सभी फिल्में और सीरीज अलग-अलग OTT प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होंगी। आइए जानते हैं कौन-कौन सी फिल्म और सीरीज कब और कहां देखी जा सकती हैं।
ए नाइट ऑफ द सेवेन किंगडम्स
यह फैंटेसी-एडवेंचर सीरीज गेम ऑफ थ्रोंस से लगभग 100 साल पहले की कहानी बताती है। रोमांच और सस्पेंस से भरपूर यह सीरीज 19 जनवरी से जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी।
45
कन्नड़ फिल्म 45 इस हफ्ते OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हो रही है। यह कहानी डार्क फैंटेसी और आध्यात्मिक थ्रिलर शैली पर आधारित है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत और उसके कर्म-मोक्ष के पहलुओं को दिखाया गया है। 23 जनवरी को जी5 पर इसे देखा जा सकेगा।
चीकाटिलो
साइकोलॉजिकल थ्रिलर वेब सीरीज चीकाटिलो दर्शकों के लिए सस्पेंस और रहस्य लेकर आ रही है। शोभिता धुलिपाला मुख्य भूमिका में हैं। यह सीरीज सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और 23 जनवरी को प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होगी।
गुस्ताख इश्क
विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की यह फिल्म एक रोमांटिक कहानी पेश करती है। कहानी एक उर्दू शायर की बेटी के इर्द-गिर्द बुनी गई है। मनीष मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म 23 जनवरी को जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी।
कालीपोटका
कालीपोटका नामक बंगाली वेब सीरीज क्राइम-थ्रिलर और डार्क कॉमेडी से भरपूर है। कहानी चार महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है। यह सीरीज 23 जनवरी को जी5 पर रिलीज़ होगी।
मार्क
कन्नड़ फिल्म मार्क बच्चों के अपहरण और मर्डर की कहानी पर आधारित है। फिल्म में मार्क नामक अधिकारी बच्चों की सुरक्षा के लिए अपराधियों का सामना करता है। इसे 23 जनवरी को जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकेगा।
मस्ती 4
विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी की फिल्म मस्ती 4 हाल ही में आई थी। बॉक्स ऑफिस पर यह खास सफलता नहीं पाई थी, लेकिन OTT प्लेटफॉर्म्स से उम्मीदें हैं। फिल्म 23 जनवरी को जी5 पर रिलीज़ होगी।
सिराई
तमिल फिल्म सिराई एक पुलिस अधिकारी की कहानी दिखाती है, जो जेल में बंद बेगुनाह कैदी को मुक्त कराने की कोशिश करता है। यह कोर्टरूम ड्रामा 23 जनवरी को जी5 पर रिलीज़ होगी।
स्पेस जेन: चंद्रयान
स्पेस जेन: चंद्रयान का ट्रेलर दर्शकों को पसंद आया था। नकुल मेहता और श्रिया सरन जैसी स्टार कास्ट वाली यह सीरीज 23 जनवरी को जियो हॉटस्टार पर रिलीज़ होगी।
तेरे इश्क में
धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में पिछले समय से चर्चा में है। बॉक्स ऑफिस पर सफल रही यह फिल्म अब OTT पर देखने को मिलेगी। इसे 23 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकेगा।
“





