नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया हाल ही में सोशल मीडिया पर विवादों में घिर गईं, जब उन्होंने सिंगर एपी ढिल्लों के मुंबई कॉन्सर्ट में परफॉर्म किया। कॉन्सर्ट के दौरान एपी ने तारा को गले लगाया और किस किया, जिसे देखकर उनके बॉयफ्रेंड वीर पहड़िया की प्रतिक्रिया को लेकर इंटरनेट पर चर्चाओं का तांता लग गया। वायरल हुई कुछ क्लिप्स में ऐसा दिखाया गया कि वीर असहज नजर आ रहे थे और लोग समझ बैठे कि उन्हें यह पसंद नहीं आया।
ओर्री ने इस बात का सच सामने लाया है।
लेकिन अब सोशल मीडिया पर्सनैलिटी ओर्री ने इस बात का सच सामने लाया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें दिखाया गया कि वीर वास्तव में परफॉर्मेंस का आनंद ले रहे थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि वीर थोड़ी सी दारू सॉन्ग पर मस्ती कर रहे हैं और ओर्री से कह रहे हैं कि तारा के स्टेज पर परफॉर्मेंस को रिकॉर्ड करें। ओर्री ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, जो मीडिया आपको नहीं दिखाएगी, मैं दिखाऊंगा। असली रिएक्शन। इस वीडियो को तारा और वीर ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर किया और कैप्शन लिखा, The Truth!!
तारा ने उन कंटेंट क्रिएटर्स के बारे में भी खुलासा किया
तारा ने इसके अलावा उन कंटेंट क्रिएटर्स के बारे में भी खुलासा किया, जिन्हें उनके खिलाफ ‘बुरा प्रचार’ करने के लिए तैयार किया गया था। उन्होंने एक पीडीएफ साझा किया, जिसमें कथित कैप्शन्स और टॉकिंग पॉइंट्स थे, और लिखा, यह कैप्शन और टॉकिंग पॉइंट्स सैकड़ों कंटेंट क्रिएटर्स और हजारों मीम पेजेज़ को भेजे गए, सिर्फ मेरी इमेज, रिलेशनशिप और करियर को नुकसान पहुँचाने के लिए। शर्मनाक और घटिया। खुशी देखकर जो लोग दुखी होते हैं, उनके लिए यह सचाई दिखाना जरूरी है।
वास्तविकता को जानना हमेशा जरूरी है।-तारा और वीर
वीर और तारा अगस्त ने अपने रिलेशन को इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल बनाया था। इसके बाद से दोनों अक्सर साथ में नजर आते रहे हैं और अपनी लव लाइफ को खुले तौर पर साझा करते हैं। इस खुलासे के बाद यह स्पष्ट हो गया कि वायरल क्लिप्स में जो कयास लगाए जा रहे थे, वे पूरी तरह गलत थे। वीर और तारा की प्रतिक्रिया दिखाती है कि सोशल मीडिया अफवाहों पर भरोसा करना हमेशा सही नहीं होता।तारा और वीर की इस सफाई ने फैंस को राहत दी और दिखाया कि वास्तविकता को जानना हमेशा जरूरी है।





