back to top
29.1 C
New Delhi
Wednesday, April 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

THE 50 के दूसरे एपिसोड में भी मचा बावल, रजत दलाल और दिग्विजय की हुई लड़ाई, जानिए क्या फैसला लेंगे होस्ट

'द 50' रियलिटी शो शुरू हो गया है इसमें पूरे 50 सेलिब्रिटी आए हुए हैं और अपना जलवा दिखा रहे हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ‘द 50 शो’ 1 फरवरी से शुरू होते ही दर्शकों के दिलों में छा गया है। इसमें 50 सेलेब्स नजर आ रहे हैं जो अपना टास्क करते हुए दर्शकों को एंटरटेन कर रहे हैं। हालांकि अभी तक लायन का मुखौटा नहीं दिखाया जाता है और ना ही पता चला है कि इस शो को कौन होस्ट कर रहा है। लेकिन गेम खेलने के अलावा यहां लड़ाई झगड़ा भी काफी ज्यादा देखने को मिल रहा है। हर कोई अपना ग्रुप बनाया हुआ है और एक दूसरे को हराकर आगे बढ़ाने में लगा हुआ है। 

रजत दलाल और दिग्विजय की हुई लड़ाई 

‘द 50’ का दो एपिसोड धमाकेदार रहे हैं। कंटेस्टेंट्स को 10 टीमों में बांटकर टास्क कराया गया, जहां दो टीमों के बीच मुकाबला देखने को मिला। टास्क खत्म होते ही सभी को हैरानी तब हुई, जब वंशाज सिंह को पहले ही दिन शो से बाहर कर दिया गया। विनर टीमों के कप्तानों ने आपसी सहमति से उन्हें एलिमिनेट किया गया।दूसरे एपिसोड में रजत दलाल और दिग्विजय राठी के बीच बड़ा विवाद हो गया, जिसने हिंसक रूप ले लिया।

इस बात पर हुई लड़ाई 

रजत दलाल ने शो में गलत तरीके से बात करने और उनसे रिस्पेक्ट न करने के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की बात कही थी। इसी मुद्दे पर दिग्विजय राठी ने रजत के रवैये पर सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने एक टास्क के दौरान अपमान की शिकायत को लेकर रजत को पागल बताया और कहा कि जब दूसरे लोग अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं, तब वे चुप रहते हैं। बस इसी के बाद फिर दिग्विजय की बातों से रजत दलाल अपना आपा खो दिया इसके बाद दोनों की लड़ाई काफी होने लगी हालांकि सभी घर वाले आ गए दोनों ने एक दूसरे को अलग किया। 

क्या बाहर होगे रजत?

रजत के इस कदम से उनकी एलिमिनेशन की खबरें तेज हो गई है कि, रजत को घर से बाहर कर दिया जाएगा। इसके बाद दिग्विजय ने अपना माइक भी उतार दिया है हालांकि अभी तक दिग्विजय राठी पर हाथ उठाने को लेकर कोई आधिकारिक फैसला सामने नहीं आया है। आने वाले एपिसोड में रजत और दिग्विजय की लड़ाई शो का सबसे बड़ा आकर्षण रहने वाली है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵