back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फिल्म Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का फर्स्ट लुक आउट, AI वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल

Varun Dhawan, Pooja Hegde और Mrunal Thakur की फिल्म ‘Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai’ का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है, जानिए फैंस का रिएक्शन।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। David Dhawan द्वारा निर्देशित फिल्म Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। ये एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म हैं। इस फिल्म में Varun Dhawan, Pooja Hegde और Mrunal Thakur नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि, बीते दिनों फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की नई रिलीज डेट का एलान किया गया था। पहले ये जून में रिलीज होने वाली थी लेकिन अब यह मई के महीने में दस्तक देगी।

कैसा फिल्म का टीजर

आज 14 अप्रैल मंगलवार को फिल्म का फर्स्ट लुक वीडियो सामने आया है। दिलचस्प बात यह है कि इसमें एआई का इस्तेमाल किया गया है। टीजर की शुरूआत में ही AI किड्स पिता की जन्मतिथि 24 अप्रैल बताते हैं। वीडियो में आगे वरुण धवन की एंट्री होती है। उनके किरदार का नाम जैस है। वे हाथों में जयमाला थामे झांकते दिख रहे हैं। इसके बाद मृणाल ठाकुर की झलक देखने को मिली है, जिनके किरदार का नाम बानी है। इसके बाद पूजा हेगड़े की एंट्री होती है और उनके किरदार का नाम प्रीत है। वरुण धवन को बानी और प्रीत दोनों के साथ इश्क फरमाते दिखाया गया है।

टीजर देख क्या बोले यूजर्स

इस फिल्म में खूब सारा ड्रामा और मस्ती देखने को मिलने वाली है। दर्शक इस फिल्म की कहानी के बारे में अंदाजा लगाना शुरू कर चुके हैं।इसके साथ ही फिल्म के आए इस टीजर में AI किड्स को दिखाने पर भी लोगो की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। लिख रहे हैं, ‘एआई वाले लाइक करें’। वहीं, कुछ ने लिखा है, ‘एआई का इस्तेमाल सिर्फ प्रोमो तक रहे तो बेहतर है’। कुछ को फर्स्ट लुक में गोविंदा की फिल्म ‘सैंडविच’ की झलक आ रही है, तो कुछ को फिल्म ‘जुड़वा’ वाली।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

‘है जवानी तो इश्क होना है’ 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वरुण धवन की अपने पिता और निर्देशक डेविड धवन के साथ यह तीसरी फिल्म है। दोनों ने साथ ‘मैं तेरा हीरो’ और ‘जुड़वां 2’ में साथ काम किया था। इन दोनों फिल्मों का दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था।अब देखना होगा की ये फिल्म क्या कमाल दिखाती हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵