नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ के प्रमोशन में जोरों-शोरों से लगे हुए हैं। फिल्म को प्रमोट करने के लिए एक्टर कई इंटरव्यू देते भी नजर आ रहे हैं। वहीं, एक इंटरव्यू में अपने दिए हुए स्टेटमेंट की वजह से एक्टर ट्रोल हो रहे हैं। विक्रांत मैसी ने एक इंटरव्यू के दौरान 1947 में मिली आजादी को ‘तथाकथित’ कह दिया है, इसके बाद लोग एक्टर पर आग बबूला हो रहे हैं।
एक्टर के बयान पर भड़के लोग
सोशल मीडिया यूजर्स विक्रांत मैसी के इस बयान के बाद यह कह रहे हैं कि एक्टर ने फिल्म के प्रमोशन के लिए अपने सूर बदल लिए हैं। बता दें कि, ‘टॉप एंगल विद सुशांत सिन्हा’ के पॉडकास्ट शो में एक्टर ने कहा की हम एक युवा राष्ट्र हैं जिनके अंदर से गुलामी की मानसिकता अभी नहीं गई है। जैसे ही एक्टर का यह बयान सामने आया है सोशल मीडिया यूजर्स गुस्से से लाल हो गए हैं।
विक्रांत मैसी ने दिया परिवार का उदाहरण
विक्रांत मैसी ने मामले को संभालते हुए अपने ही परिवार का उदाहरण दिया। अपना बचाव करते हुए एक्टर ने कहा हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी धर्म के लोग एक ही घर में रहते हैं। विक्रांत मैसी ने यह बताया कि उनका पूरा परिवार मिलकर सभी त्यौहार मनाते हैं। एक्टर ने बताया की भाई मुस्लिम होने के बावजूद भी दिवाली और होली जैसे त्योहार मनाता है।
अलग-अलग धर्म से है परिवार
शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट शो में एक्टर ने यह भी बताया कि के परिवार में अलग-अलग धर्म के लोग रहते हैं और सभी के बीच बेहद प्यार है। बता दें कि, विक्रांत मैसी के पिता क्रिस्चियन हैं और उनकी मां सिख हैं। वहीं, 7 साल की उम्र में भाई ने भी धर्म परिवर्तन कर लिया था। विक्रांत में साइन बताया कि उनकी मासिक होने के बावजूद भी उनके और पत्नी शीतल के साथ करवा चौथ के त्यौहार में शामिल हुई थीं। एक्टर बताते हैं कि उनके पिता क्रिश्चियन होकर भी मंदिर जाते हैं। जैसे हमारे परिवार में हर कोई प्यार से रहता है वैसे ही देश में सभी धर्म के लोग एक साथ प्रेम से रहते हैं। यह भारत की खूबसूरती है।
कब रिलीज होगी फिल्म
फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ 15 नवंबर को रिलीज होगी। यह फिल्म 2002 में हुए गोधरा कांड पर आधारित है। इस फिल्म के जरिए ट्रेन में जलाए गए लोगों की कहानी को बयां किया गया है।




