back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सैफ अली खान पर हमला करने वाले शख्‍स की हुई पहचान, पुलिस बोली- चोरी के इरादे से वारदात को दिया अंजाम

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के घर पर हुए हमले में मुंबई पुलिस को एक बड़ा सुराग हाथ लगा है। पुलिस ने ताजा अपडेट में बताया है कि, अब तक की जांच पड़ताल में आरोपी की पहचान हो गई है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के घर पर आज तड़के दो बचे अज्ञात बदमाशों ने हमला कर किया। हमलावर एक्‍टर पर चाकू लेकर टूट पड़े जिसमें सैफ को गंभीर चोटे आई। उन्‍हे मुंबई की लीलावती अस्‍पताल में भर्ती किया गया। फिलहाल इलाज जारी है। हालात खतरे से बाहर बताई जा रही। वहीं पुलिस सुबह से ही इस घटना की जांच शुरु कर दी थी। मुंबई पुलिस इस मामले से जुड़ा एक बड़ा अपडेट दी है, अब तक की जांच में बताया गया है कि, एक्‍टर पर अटैक करने वाले शख्‍स की पहचान हो गई है। बीती रात करीब 2 बजे के आस-पास एक्‍टर सैफ अली खान के घर में उन पर चाकू से हमला कर दिया गया। यह घटना उनके घर में स्थित बच्चों के कमरे में हुई।

आखिर सैफ के घर में हमलावर कैसे घुसा? 

सैफ के घर में काम करने वाले ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उनके खिलाफ घर में घुसकर जानलेवा हमला करने ओर जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया गया। बता दें कि, अभिनेता सैफ अली खान मुंबई स्थित बांद्रा में अपने बच्‍चें ओर परिवार के साथ रहते हैं। उनका अपार्टमेंट बिल्डिंग की 7वीं मंजिल पर है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर सैफ के घर में हमलावर कैसे घुसा? 

कैसे घर में घुसा हमलावर?

इस घटना पर मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच के डीसीपी दीक्षित गेडाम ने बड़ा अपडेट दिया है, उन्‍होनें बताया कि, उन्हें रात 3 बजे के आसपास सूचना मिली थी कि, एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से हमला हुआ है। फिलहाल सैफ अस्पताल में है और वो इलाजरत है। एक्टर की हालात अभी ठीक बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस और एक्टर के बीच कोई बातचीत नहीं हुई है। इस हमले में सैफ अली खान के घर पर काम करने वाली महिला स्टाफ भी चोटिल हुई है।

DCP दीक्षित गेडाम ने कहा, अभी तक हमने जो पूछताछ की है उसमें प्रारंभित तौर पर चोरी का मामला सामने आया है। आरोपी सीढ़ी के रास्ते से घर में घुसा था। उसकी तलाश की जा रही है।” 

सैफ पर हुआ हमले को लेकर सबसे बड़ा सवाल

अभी ताजा अपडेट के मुताबिक, इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम सैफ के घर पर काम करने वाली महिला स्टाफ से पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन ले गई है। उनसे पूछताछ जारी है। 

एक्‍टर के घर में जब अनजान शख्स प्रवेश किया जब काम करने वाली महिला स्टाफ ने उसे देखा और चिल्लाना शुरू कर दिया। उसी दौरान सैफ अली खान, जो उस समय घर में ही मौजूद थे, उसके पास पहुंचे। इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई हुई और महिला स्टाफ के हाथ पर चोट लग गई। वहीं पड़ताल में पता चला है कि, CCTV फुटेज में कोई भी शख्स आते हुए या जाते हुए नहीं दिखाई दे रहा है। मेन गेट से अंदर कोई नहीं आया। फोर्स एंट्री का कोई साइन अबतक पुलिस को नहीं मिला है। जिस वक्‍त हमला हुआ उस दौरान एक्‍टर सैफ पत्‍नी करीना और उनके दोनों बच्चे घर पर ही थे। घटना होने के बाद सैफ के घर से पुलिस को फोन किया गया था।

पुलिस ने बताया कि, घटना से दो घंटे पहले की CCTV फुटेज को खंगाले पर पर उन्‍हे कोई अंदर जाते हुए नजर नहीं आ रहा। ऐसे में पुलिस को शक है कि, हमलावर अंदर ही मौजूद था। मुंबई पुलिस की टीम सैफ अली खान के घर पहुंचकर हर एंगल से जांच कर रही है। एक्टर के घर के 5 स्टाफ मेंबर्स से पूछताछ की जा रही है।

सैफ-करीना की टीम ने हमले पर क्या कहा?

सैफ की लीगन टीम ने एक बयान जारी किया है, उसमे बताया कि, एक्‍टर के घर पर चोरी करने के इरादे से हमला हुआ। अभी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। मीडिया और फैंस से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हैं। ये पुलिस केस है। हम आपको स्थिति के बारे में अपडेट करते रहेंगे। 

Advertisementspot_img

Also Read:

कैथरीन ओ’हारा के निधन पर बॉलीवुड में शोक, करीना, आलिया और इलियाना ने दी भावुक श्रद्धांजलि

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हॉलीवुड की दिग्गज और एमी अवॉर्ड विजेता अभिनेत्री कैथरीन ओ’हारा के निधन से दुनियाभर के सिनेमा प्रेमियों में शोक की लहर...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵