नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एंटरटेनमेंट की दुनिया में एक और बड़ा रियलिटी शो दर्शकों के बीच आने को तैयार है। ‘द 50’ नाम का यह नया रियलिटी शो जल्द ही JioHotstar और कलर्स टीवी पर प्रीमियर होगा। शो की खास बात यह है कि इसमें टीवी, रियलिटी शोज़ और सोशल मीडिया की दुनिया के 50 दमदार कंटेस्टेंट्स एक साथ अल्टीमेट जीत के लिए भिड़ते नजर आएंगे। शो की पहली गैलरी में 10 कन्फर्म कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ चुके हैं।
करण पटेल से मिस्टर फैजू तक, स्टार्स से सजी लायंस डेन
टीवी के पॉपुलर एक्टर करण पटेल, जिन्हें ये है मोहब्बतें में रमन भल्ला के किरदार से पहचान मिली, इस शो के साथ रियलिटी टीवी में डेब्यू कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया सेंसेशन मिस्टर फैजू (फैसल शेख) भी इस शो का हिस्सा हैं। 32 मिलियन से ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स वाले फैजू को सबसे लोकप्रिय कंटेस्टेंट्स में गिना जा रहा है
रियलिटी शो विनर्स से होगी कड़ी टक्कर
रियलिटी क्वीन दिव्या अग्रवाल, जो बिग बॉस OTT 1 की विजेता रह चुकी हैं, एक बार फिर अपने गेम से सबको चौंकाने को तैयार हैं। वहीं टीवी की चर्चित वैम्प उर्वशी ढोलकिया भी शो में नजर आएंगी। उर्वशी पहले बिग बॉस 6 जीत चुकी हैं और उनका अनुभव उन्हें मजबूत दावेदार बनाता है।
मोनालिसा-विक्रांत की जोड़ी भी मैदान में
भोजपुरी और टीवी इंडस्ट्री की हॉट फेवरेट मोनालिसा भी ‘द 50’ में हिस्सा लेंगी। खास बात यह है कि उनके साथ उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत भी शो में नजर आएंगे। यह विक्रांत का नच बलिए, स्मार्ट जोड़ी और बिग बॉस 10 के बाद चौथा रियलिटी शो होगा।
शिव ठाकरे और प्रिंस नरूला से बढ़ेगा मुकाबले का लेवल
बिग बॉस मराठी 2 के विनर और बिग बॉस 16 के फर्स्ट रनर-अप शिव ठाकरे भी शो में दमखम दिखाएंगे। वहीं चार रियलिटी शो जीत चुके प्रिंस नरूला का नाम आते ही मुकाबला और रोमांचक हो गया है। प्रिंस रोडीज़, स्प्लिट्सविला, बिग बॉस और नच बलिए जैसे शो जीत चुके हैं।
शाइनी दोशी और नेहल चुडासमा भी मजबूत दावेदार
टीवी एक्ट्रेस शाइनी दोशी ‘द 50’ के जरिए टीवी पर वापसी कर रही हैं। वहीं मिस दिवा यूनिवर्स 2018 और बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट नेहल चुडासमा भी इस शो में नजर आएंगी।




