back to top
31.6 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

The 50: प्रिंस नरूला और रजत दलाल की हुई लड़ाई, नया प्रोमो आया सामने

'द 50' शो में कंटेस्टेंट्स एक दूसरे को टक्कर देते हुए नजर आ रहे हैं और अपना गेम बेहतरीन अंदाज से खेल रहे हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ‘द 50’ शो आते ही धमाल मचाना शुरू कर दिया है। इसमें 50 कंटेस्टेंट आए हुए हैं और अपना गेम बड़े ही अच्छे तरीके से खेलते हुए नजर आ रहे हैं। एक से बढ़कर एक सेलेब्स इस गेम का हिस्सा बने हुए हैं और अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं और गेम खेलते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि अभी तक लियोन के चेहरे से मुखौटा नहीं जाता है और ना ही कोई जान सका है कि इस शो को कौन होस्ट कर रहा है। गेम के दौरान कई टास्क होते हैं जिसमें लड़ाई झगड़ा भी देखने को मिलते हैं तो वहीं अब नया प्रोमो सामने आया है जिसमें प्रिंस नरूला और रजत दलाल की लड़ाई हो रही है। 

प्रिंस नरूला और रजत दलाल की हुई लड़ाई 

रियलिटी शो ‘द 50’ के लेटेस्ट प्रोमो में प्रिंस नरूला और रजत दलाल की लड़ाई देखने को मिली। प्रिंस और रजत के बीच तीखी बहस देखते ही देखते हाथापाई की कगार पर पहुंच गई। बहस के दौरान प्रिंस नरूला ने रजत दलाल से कहा, ‘जितने शोज तुने किए नहीं हैं, उतने मैं जीतकर आया हूं।इसके बाद दोनों की बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों एक-दूसरे को मारने के लिए उतारू हो गए। इसके बाद सारे कंटेस्टेंट एक दूसरे को छुड़ाने के लिए उनके पास आते हुए नजर आ रहे हैं हालांकि अब यह तो एपिसोड में ही पता चलेगा कि आगे क्या हुआ। 

पहले भी हुई हैं तकरार 

प्रिंस नरूला और रजत दलाल के बीच का विवाद केवल ‘द 50’ शो का नहीं है, बल्कि, ‘रोडीज कर्म या कांड’ (2023) के दौरान प्रिंस नरूला और गौतम गुलाटी के बीच काफी झगड़े हुए थे। उस समय एल्विश यादव ने बाहर से गौतम गुलाटी का समर्थन किया था और प्रिंस राहुल पर तंज कैसे थे जिसके बाद प्रिंस एल्विश से गुस्सा हो गए थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर भी दोनों के बीच लड़ाइयां चल रही थी तो वहीं रजत दलाल एल्विश का सपोर्ट करते हुए प्रिंस के खिलाफ वीडियो बनाकर शेयर किए थे।

‘द 50’ शो सदस्य 

‘द 50’ शो की बात करें तो यह बहुत ही अलग रियलिटी शो है। इसमें ज्यादातर टास्क और गेम होता रहता है जिसके बुनियाद पर यह फैसला होता है कि कौन सा सदस्य सेफ हुआ है कौन सा बेघर होने के लिए अनसेफ हुआ है। इसके बाद फैसला होता है कि कौन सा सादात घर से बाहर जाएगा। हालांकि यह शो बिग बॉस जैसे रियलिटी शो से बिल्कुल अलग है इसमें कोई भी अलग ड्यूटी नहीं दी जाती है केवल टास्क करना होता है और महल में रहना होता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵