back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Tejasswi Prakash को मिला Style Icon Award, गोल्डन ड्रेस में वाइरल हुई तस्वीर और वीडियो

तेजस्वी प्रकाश अक्सर अपने अंदाज से लोगों को अपने स्टाइल की तरफ खींच ही लेती हैं। वहीं, अब एक्ट्रेस को स्टाइल आइकॉन अवार्ड्स में देखा गया जहां उनको अवार्ड भी मिला है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड हंगामा का स्टाइल आइकॉन्स 2024 का आगाज पैनल डिस्कशन 2 मई को ताज लैंड्स एंड में आयोजित हुआ, जिसमें मनोरंजन जगत की हस्तियां शामिल हुईं। जहां बॉलीवुड की हसीनाओं ने अपना जलवा दिखाया। वहीं, तेजस्वी प्रकाश ने एक बार फिर अपनी स्टाइल का जादू चलाया और आइकन अवॉर्ड्स हासिल किया।

आइकन अवॉर्ड्स इंवेंट में दिखा एक्ट्रेस का जलवा

तेजस्वी प्रकाश को गुरुवार 2 मई को मुंबई में अवार्ड शो देखा गया। तेजस्वी अपनी एक्टिंग के अलावा अपने फैशन सेंस और खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। हालांकि, अवार्ड शो में उनके हालिया लुक ने लोगों की हैरान कर दिया। अब सोशल मीडिया पर तेजस्वी प्रकाश की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिसमें वह एक चमकदार गोल्डन ड्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं और उन्हें अवॉर्ड मिल रहा है। तेजस्वी ने अपने बालों को खुला ही रखा हुआ है, वहीं वीडियो में एक्ट्रेस इवेंट के रेड कार्पेट पर चलते समय मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं।

दूसरे वीडियो में यूजर्स का निकला गुस्सा

इसके साथ ही एक्ट्रेस का एक और वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें एक्ट्रेस ओवरसाइज्ड सफेद टॉप पहने हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखते ही लोगों के होश उड़ गए। तेजस्वी प्रकाश की ड्रेस हद से ज्यादा बोल्ड है। इसे देख अब सोशल मीडिया यूजर्स के अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और बोल रहे हैं कि, जब से तेजस्वी ने करण कुंद्रा को डेट करना शुरू किया है उनकी बोल्डनेस बढ़ती जा रही है। एक यूजर ने लिखा, ‘मसाज पार्लर से आई है।’ एक ने लिखा, ‘बकवास कपड़े डिजाइनर चेंज करो अपना।’ 

तेजस्वी का वर्कफ्रंट

एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें, तो बिग बॉस से पहले एक्ट्रेस ने कई टीवी शो किए यहां तक एक्ट्रेस को खतरों के खिलाड़ी में भी देखा गया। लेकिन बिग बॉस 15 जीतने के बाद, तेजस्वी को काफी पॉपुलैरिटी मिली। एक्ट्रेस एकता कपूर के शो ‘नागिन 6’ में दिखाई दी थीं। इसके बाद से एक्ट्रेस किसी और प्रोजेक्ट में नजर नहीं आईं और न ही उन्होंने हाल में किसी प्रोजेक्ट के बारे में खुलासा किया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

फरवरी 2026 में सिनेमा का धमाका: रोमांस से लेकर एक्शन तक, थिएटर्स में रिलीज होंगी ये 6 बॉलीवुड फिल्में

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । फरवरी 2026 फिल्म प्रेमियों के लिए खास रहने वाला है। वैलेंटाइन वीक के चलते जहां कई रोमांटिक कहानियां...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵