back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वरुण धवन ने किया मेट्रो में स्टंट! सोशल मीडिया पर उड़ रहा मज़ाक, फिर से ट्रोल करने लगे लोग

वरुण धवन को मुंबई मेट्रो में पुलअप्स करना महंगा पड़ गया। मेट्रो प्रशासन की सख्त चेतावनी के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोल्स बोले-करवा ली बेइज्जती?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन इसी बीच एक इंस्टाग्राम वीडियो ने उन्हें विवादों में ला खड़ा किया है। वरुण ने हाल ही में मुंबई मेट्रो से सफर करते हुए एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह मेट्रो के अंदर पुलअप्स करते नजर आए। वीडियो सामने आते ही यह मामला महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (MMMOCL) की नजर में आ गया।

मुंबई मेट्रो प्रशासन की सख्त चेतावनी

वीडियो पर संज्ञान लेते हुए MMMOCL ने वरुण धवन को नाम लेकर सख्त चेतावनी जारी की। मेट्रो प्रशासन ने साफ लिखा कि मुंबई मेट्रो में इस तरह के स्टंट्स न किए जाएं। साथ ही यह भी चेताया गया कि मेट्रो परिसर में ऐसे व्यवहार पर कानूनी कार्रवाई और सजा हो सकती है। मेट्रो ने यह भी कहा कि ग्रैब हैंडल्स लटकने या एक्सरसाइज करने के लिए नहीं होते।

डिसक्लेमर के बिना वीडियो पोस्ट करना भी बना मुद्दा

मुंबई मेट्रो ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि इस तरह के वीडियो डिसक्लेमर के साथ होने चाहिए, जैसा कि फिल्मों में होता है। बयान में लिखा गया,

“वरुण धवन- महा मुंबई मेट्रो में यह जरा भी ट्राई न करें। हम समझते हैं कि दोस्तों के साथ मेट्रो में सफर करना अच्छा लगता है, लेकिन ग्रैब हैंडल्स लटकने के लिए नहीं हैं।”

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि इस तरह की हरकतें मेट्रो एक्ट 2002 के तहत दंडनीय हैं। गंभीर मामलों में जुर्माने के साथ जेल तक की सजा हो सकती है।

बॉर्डर 2 के प्रमोशन में मेट्रो सफर

दरअसल, वरुण धवन की फिल्म बॉर्डर 2 23 जनवरी को रिलीज हुई है। प्रमोशन के तहत वरुण ने मेट्रो से थिएटर जाने का वीडियो बनाया था। वीडियो में वह ट्रैफिक से बचने की बात करते हुए यात्रियों से बातचीत करते और पुलअप्स करते दिखे। उन्होंने फैंस से यह भी पूछा था कि वह किस थिएटर में फिल्म देखने जा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर उड़े मजे

मेट्रो प्रशासन की चेतावनी के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। किसी ने लिखा, “पब्लिक ट्रांसपोर्ट सम्मान के हकदार हैं।एक यूजर ने कहा, “यह जरूरी जागरूकता थी, बहुत अच्छा किया मेट्रो टीम।

वहीं कुछ लोगों ने तंज कसते हुए लिखा, “करवा ली बेइज्जती?” और “वरुण पर एक्शन लो।

हालांकि कुछ यूजर्स ने इसे मेट्रो सेफ्टी का अच्छा रिमाइंडर भी बताया।

सेलेब्स के लिए भी नियम बराबर

इस पूरे मामले ने एक बार फिर साफ कर दिया कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट में नियम सभी के लिए समान हैं, चाहे वह आम यात्री हो या बड़ा बॉलीवुड स्टार। मेट्रो प्रशासन ने यात्रियों से जिम्मेदारी के साथ यात्रा करने की अपील की है।

Advertisementspot_img

Also Read:

BAFTA में धर्मेंद्र को मिली श्रद्धांजलि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- हर पल आती है उनकी याद

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोमवार को 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स भारतीय सिनेमा प्रेमियों के लिए कई मायनों में यादगार रहा। जहां एक ओर...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵