नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री 2’ शानदार ओपनिंग कर चुकी है। फिल्म में ‘सिरकटे का आतंक‘ लोगों को बहुत पसंद आया है। बता दें कि, फिल्म ‘स्त्री 2’ इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है। यह फिल्म कल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज की गई थी। वीकेंड से पहले ही फिल्म ने अपना कमाल दिखा दिया है। अब जाहिर सी बात है कि फिल्म वीकेंड पर जबरदस्त कमाई करने वाली है।
क्या रही पहले दिन की कमाई
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री 2’ ने अपने स्पेशल ओपनिंग प्रीमियर में 8 करोड़ रूपए की कमाई की है। इसके अलावा 15 अगस्त फिल्म के रिलीज के दिन की बात करें, तो इस दिन फिल्म की कमाई 46 करोड़ रूपए रही है। इस तरह से देखा जाए तो फिल्म ‘स्त्री 2’ ने टोटल 54.35 करोड़ का कलेक्शन किया है।
क्या है फिल्म की कहानी
फिल्म ‘स्त्री 2’ में चंदेरी गांव में सिर कटे का आतंक फैला हुआ है। अमर कौशिक की यह फिल्म हॉरर कॉमेडी फिल्म है। साल 2018 में फिल्म स्त्री रिलीज हुई थी जिसकी सफलता के बाद अब इसका दूसरा पार्ट रिलीज किया गया है। फिल्म की शुरुआत चंदेरी गांव से की जाती है। लोग स्त्री का इंतजार करते हैं वह गांव के लोगों को सिर कटे के आतंक से बचाती है। फिल्म की खास बात यह रही की दर्शकों को सरप्राइज के तौर पर वरुण धवन का कैमियो दिखाया गया है।
लोगों के बीच छा गई फिल्म स्त्री 2
फिल्म ‘स्त्री 2’ के सभी कलाकारों के किरदार को दर्शकों का खूब प्यार मिला है। स्त्री का इंतजार और सिर कटे का आतंक लोगों को थिएटर तक खींचने में कामयाब रहा है। यह फिल्म हंसाने के साथ-साथ आपको डराने का काम भी करती है। फिल्म की कॉमेडी और कलाकारों की एक्टिंग लोगों को बहुत पसंद आई है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:




