back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

SSKTK Box Office Collection Day 1: वरुण-जाह्नवी की फिल्म ने ओपनिंग डे पर किया धमाका, जानें पहले दिन की कमाई

हाल ही में हिंदी फिल्‍म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। दशहरा के मौके पर इस फिल्म ने बड़े पर्दे पर एंट्री मारी और कमाई शानदार रही। आईए जानते है फिल्‍म के पहले दिन की कमाई..

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्‍क । फिल्‍म सनी संस्कारी की ‘तुलसी कुमारी’ कल यानी 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। गांधी जयंती और दशहरा की छुट्टियों का फायदा मिलने की उम्मीद थी, लेकिन पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने दर्शकों की प्रतिक्रिया को मिश्रित ही साबित किया। रोमांटिक ड्रामा को शुरूआती उत्साह मिला या नहीं, यह अब साफ है।

दशहरा पर शशांक खैतान निर्देशित सनी संस्कारी की ‘तुलसी कुमारी’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म का क्लैश 2025 की मोस्ट एंटीसिपेटेड मूवी ‘कांतारा: ए लीजेंड चैप्टर 1’ से हुआ। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर कांतारा ने बाजी मारी, फिर भी तुलसी कुमारी ने भी दर्शकों से अच्छी कमाई की।

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का कलेक्शन

सनी संस्कारी की ‘तुलसी कुमारी’ ने पहले दिन दर्शकों का दिल जीतते हुए बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी। सैकनिल्क के अनुसार, वरुण धवन और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म ने ओपनिंग डे पर लगभग 9.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। हालांकि, ये शुरुआती आंकड़े हैं और अंतिम कलेक्शन इससे कम या ज्यादा हो सकता है।

कांतारा से मिली तगड़ी टक्‍कर 

हालांकि, ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने सनी संस्कारी की ‘तुलसी कुमारी’ से पांच गुना ज्यादा कमाई की, लेकिन कम बजट और कम हाइप के बावजूद तुलसी कुमारी का ओपनिंग डे ठीक-ठाक रहा। रोमांटिक फिल्मों की आमदनी 10-15 करोड़ के बीच रहती है। वीकेंड पर फिल्म की कमाई बढ़ने की उम्मीद है।

ऐसे में फिल्‍म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी के पास वीकेंड पर वापसी का मौका है। हालाँकि, उसे ऋषभ शेट्टी की कंतारा चैप्टर 1 से कड़ी टक्कर मिल सकती है।

क्या है फिल्म की कहानी?

सनी संस्कारी की ‘तुलसी कुमारी’ सनी और तुलसी की रोमांटिक कहानी है, जो अपने-अपने पार्टनर को पाने की कोशिश में एक-दूसरे के करीब आते हैं। वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, सान्या मल्होत्रा और रोहित सरफ फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं। धर्मा प्रोडक्शन की हल्की-फुल्की रोमांटिक कॉमेडी सिनेमाघरों में देखने लायक है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar और Bhabhi Ji Ghar Par Hain फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵